मुंबई

दशहरा और दुर्गा विसर्जन के लिए मुंबई तैयार, सात कमिश्नर और 19000 पुलिसकर्मी तैनात, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर

Dussehra 2025 : दशहरा और दुर्गा विसर्जन के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरे, सार्वजनिक संबोधन प्रणाली, जीवन रक्षक आदि व्यवस्थाएं की गई हैं।

less than 1 minute read
Oct 01, 2025
मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम (Photo: IANS/File)

Dussehra 2025 Celebration in Mumbai: मुंबई में दशहरा और मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। गुरुवार 2 अक्टूबर को शहरभर में भव्य जुलूस के साथ माता की प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम होगा, जिसके मद्देनजर पुलिस ने चौक-चौराहों से लेकर समुद्र तट तक पुख्ता व्यवस्था की है।

मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि विसर्जन मार्ग और प्रमुख स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए पूरे शहर में 10 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। वहीं, सुरक्षा के लिए कुल 19 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 7 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Additional Commissioner), 32 डीसीपी, 3,000 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और 16,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें

October Holidays: 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब और क्यों होगी छुट्टी?

मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी (Satyanarayan Chaudhary) ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है, जहां से लगातार निगरानी होगी। साथ ही विसर्जन जुलूस और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके। विसर्जन के रूट्स पर नो पार्किंग किया गया है।

चौधरी ने कहा, “मां दुर्गा विसर्जन और दशहरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे त्योहार को उल्लास और शांति के साथ मनाएं। किसी भी तरह की मदद की जरूरत पड़ने पर तुरंत 100 या 112 नंबर पर संपर्क करें। पुलिस तुरंत सहायता के लिए पहुंचेगी।”

ये भी पढ़ें

फर्जी कॉल सेंटर मामले में पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तार, पत्नी बोली- वे शिंदे के कट्टर समर्थक है, उनसे ये गलती हुई…

Updated on:
01 Oct 2025 08:15 pm
Published on:
01 Oct 2025 08:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर