मुंबई

Mumbai Crime: आधी रात को ऑटो में करते है सफर? तो हो जाएं सावधान, LBS रोड पर यात्रियों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा

Mumbai Latest News: 5 जुलाई को सुबह करीब तीन बजे पीड़ित शख्स विक्रोली स्टेशन से एलबीएस रोड की ओर जा रहा था तभी एक ऑटो रिक्शा वाले ने उससे पूछा कि क्या वह सूर्यानगर जाएगा, इस पर युवक ने हां कहा और उसके ऑटो रिक्शा में बैठ गया। आगे जाकर उससे लूटपाट की गयी।

2 min read
Jul 17, 2022
Mumbai Goregaon auto driver rape
मुंबई में ऑटो रिक्शा में रेप

Mumbai Crime News: क्या आप भी मुंबई में रात में ऑटो रिक्शा (Mumbai Auto Rikshaw) से यात्रा करटे है? तो सावधान रहें! दरअसल मुंबई में एक रिक्शा यात्री को लूटने का ऐसा मामला सामने आया है। जो अब मायानगरी में रात में रिक्शा का सफर कितना सुरक्षित है, इस पर प्रश्न खड़ा कर रहा है।

यह घटना मुंबई के विक्रोली इलाके की है, जहां देर रात एलबीएस रोड पर एक यात्री के साथ लूटपाट की गई। इस कांड में रिक्शा ड्राइवर भी शामिल था। पुलिस (Mumbai Police) ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि रिक्शा चालक फरार है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक 35 वर्षीय शख्स ने देर रात एक शेयर ऑटो रिक्शा भाड़े पर लिया। उसी ऑटो में बैठे दो अन्य लोगों ने आगे जाकर शख्स को लूट लिया। चोर शख्स के पास मौजूद नगदी, सोने के जेवरात और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़े-Thane News: प्रॉपर्टी विवाद में बहा रिश्तों का खून, पत्नी-बेटे के साथ मिलकर शख्स ने की बड़े भाई की क्रूरता से हत्या

कैसे हुई लूटपाट?

5 जुलाई को सुबह करीब तीन बजे पीड़ित शख्स विक्रोली स्टेशन से एलबीएस रोड की ओर जा रहा था तभी एक ऑटो रिक्शा वाले ने उससे पूछा कि क्या वह सूर्यानगर जाएगा, इस पर युवक ने हां कहा और उसके ऑटो रिक्शा में बैठ गया।

इस बीच रिक्शे में दो लोग पहले से बैठे थे। कुछ दूर जाने के बाद रिक्शा में सवार अन्य दोनो लोगों ने शख्स से जबरदस्ती दस हजार रुपये, सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित शख्स को सूर्यानगर की बजाय कंजूरमार्ग के हुमा टॉकीज इलाके में छोड़कर फरार हो गए।


ठाणे जिले में मिले आरोपी

इसके बाद अपने साथ हुई लूटपाट से भयभीत शख्स ने पार्कसाइट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और ऑटो ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन भारी बारिश के कारण रिक्शे का नंबर सही से नहीं दिख रहा था। अंतत: पुलिस ने ऑटो रिक्शा और आरोपी को खोजने के लिए अपने सूत्रों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद पता चला कि लूट को अंजाम देने वाले आरोपी कल्याण के बनेली के रहते हैं।

उसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को ठाणे जिले के डोंबिवली से गिरफ्तार किया। जबकि उसके साथी को बनेली से हिरासत में लिया गया। वहीँ अब पुलिस फरार ऑटों रिक्शा चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी पहले भी लोकल और रिक्शा यात्रियों को लूट चुके हैं।

Published on:
17 Jul 2022 02:54 pm