मुंबई

Vinayak Mete Accident: मराठा क्रांति मोर्चा ने विनायक मेटे की मौत पर उठाये सवाल, पूछा- बैठक का समय किसने और क्यों बदला?

Vinayak Mete Death: मराठा क्रांति मोर्चा (Maratha Kranti Morcha) के नेता दिलीप पाटील ने सवाल किया कि मुलाकात का समय किसने बदला? बैठक का समय बदलने का दबाव किसने डाला? मराठी क्रांति मोर्चा के नेता ने मामले की जांच की मांग की है। मेटे मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के कट्टर समर्थक थे।

2 min read
Aug 14, 2022
विनायक मेटे की मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में मौत

Vinayak Mete SUV Accident: शिव संग्राम नेता और पूर्व विधायक विनायक मेटे का रविवार सुबह एक भीषण कार दुर्घटना में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र समेत सामाजिक आंदोलन के कई लोगों को झटका लगा है। दरअसल मेटे मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के कट्टर समर्थक थे। महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य मेटे की मौत के बाद मराठा समुदाय (Maratha) द्वारा कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मेटे मराठा आरक्षण को लेकर मंत्रालय में एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उन्हें पहले शाम 4 बजे की बैठक में बुलाया गया था, बाद में बैठक के समय को बदलकर उसे दोपहर 12 बजे कर दिया गया। इसी बैठक में शामिल होने के लिए वे बीड से निकले थे। यह भी पढ़े-Vinayak Mete Accident: विनायक मेटे के ड्राइवर एकनाथ कदम का आरोप- 1 घंटे तक नहीं मिली कोई मदद, पुलिस ने हिरासत में लिया

मराठी क्रांति मोर्चा (Maratha Kranti Morcha) के नेता ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि मेटे ने बताया था कि वह बीड में हैं और दोपहर 12 बजे तक मुंबई नहीं पहुंच सकते है। लेकिन उन्हें मजबूरन बैठक में आना पड़ा। मराठा क्रांति मोर्चा के नेता दिलीप पाटील ने सवाल किया कि मुलाकात का समय किसने बदला? बैठक का समय बदलने का दबाव किसने डाला? मराठी क्रांति मोर्चा के नेता ने मामले की जांच की मांग की है।

पाटील ने कहा कि कल सुबह बैठक होने का संदेश मिला। तब बताया गया कि आज शाम 4 बजे मीटिंग है। फिर शाम 7 बजे मैसेज आया कि दोपहर 12 बजे मीटिंग है। इस बैठक में महाराष्ट्र के मराठा प्रतिनिधियों को शामिल होना था। इस समय मेटे साहब बीड में थे। दिलीप पाटील ने कहा कि वे इतने कम समय में इतनी दूरी कैसे तय कर सकते थे? किसी के कहने पर बैठक का समय बदला गया। यह किसी के दबाव में किया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए।

वहीं, शिवसेना सांसद अरविंद सांवत ने दुर्घटना की जांच की मांग की और सवाल किया कि मेटे को एक संक्षिप्त अवधि का नोटिस देकर (मराठा आरक्षण पर) बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई बुलाया गया था।

गौरतलब हो कि विनायक मेटे मराठा समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभा रहे थे और वह बीड से इस बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे थे तभी उनकी एसयूवी सुबह करीब पांच बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने मेटे के ड्राइवर एकनाथ कदम को हिरासत में लिया है। पुलिस कदम से पूछताछ कर रही है। इस मामले की जांच के लिए कम से कम आठ टीमों का गठन किया गया है। जिमसें फोरेंसिक टीम भी शामिल है।

Published on:
14 Aug 2022 09:06 pm
Also Read
View All
मोनालिसा नाबालिग, हिंदू है फरमान खान? अब विवादित शादी का वीडियो आया सामने, लड्डू खिलाते आए नजर

IPL में इस टीम की दीवानी हैं 16 साल की मोनालिसा, फरमान खान से जिहादी शादी के आरोप के बीच वायरल हुआ वीडियो

रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

EXCLUSIVE: अंजाने में बने कॉमेडियन, पहले ही शो में बिके सबसे ज्यादा टिकट, एक मोमेंट ने बदल दी विकास कुश शर्मा की जिंदगी

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल