31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vinayak Mete Accident: विनायक मेटे के ड्राइवर एकनाथ कदम का आरोप- 1 घंटे तक नहीं मिली कोई मदद, पुलिस ने हिरासत में लिया

Vinayak Mete News: हादसा रायगढ़ जिले के रसायनी थाना क्षेत्र के मडप सुरंग के पास हुआ। इस दुर्घटना की जांच के लिए कुल आठ टीमों का गठन किया गया है। जिमसें फोरेंसिक टीम भी शामिल है। गुरुवार सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर यह भीषण हादसा हुआ, जिसमें विनायक मेटे की मौत हो गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 14 Aug 2022, 4:11 PM IST

Vinayak Mete died in accident on Mumbai-Pune Expressway

विनायक मेटे की मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में मौत

Vinayak Mete SUV Accident: शिव संग्राम पार्टी के नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य विनायक मेटे की आज तड़के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 52 वर्षीय नेता के निधन के बाद राज्य के सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मेटे मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के कट्टर समर्थक थे। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए है। पुलिस ने मेटे के ड्राइवर एकनाथ कदम को हिरासत में लिया है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा रायगढ़ जिले के रसायनी थाना क्षेत्र के मडप सुरंग के पास हुआ। इस दुर्घटना की जांच के लिए कुल आठ टीमों का गठन किया गया है। जिमसें फोरेंसिक टीम भी शामिल है। गुरुवार सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर यह भीषण हादसा हुआ, जिसमें विनायक मेटे की मौत हो गयी। जबकि ड्राइवर एकनाथ कदम और बॉडीगार्ड घायल हो गए। यह भी पढ़े-Nagpur: थैंक यू पापा.. केरोसिन पीने के बाद कॉलेज की बिल्डिंग से कूदा छात्र, मौत से पहले पिता को बताई यह बात

उधर, ड्राइवर एकनाथ कदम ने आरोप लगाया है कि एक घंटे तक उन्हें किसी प्रकार की मदद नहीं मिली। उसने कहा “करीब एक घंटे तक कोई मेडिकल सहायता नहीं मिली। मैं वहां से गुजर रही कारों को रोकने के लिए सड़क पर सो गया, लेकिन तब भी कारें नहीं रुकीं। मुझे और बॉडीगार्ड को चोट लगी है। हम एयरबैग की वजह से बच गए। एक छोटे टेंपो चालक ने हमारी मदद की। फिर हमें अस्पताल लाया गया।“

पुलिस का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही वह हरकत में आई थी और कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गयी। बताया जा रहा है कि यह हादसा ड्राइवर द्वारा कार पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुआ।

विनायक मेटे की कार एक अन्य कार से टकराने के बाद हादसे का शिकार हो गयी। पुलिस ने सभी को नवी मुंबई के कामोठे के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक मेटे की मौत हो चुकी थी। हादसे में मेटे के सिर पर गंभीर चोंटे लगी थी।