मुंबई

Maharashtra: शादी की खुशियां मातम में बदली, बारातियों से भरी स्कॉर्पियो चकनाचूर, 6 की मौके पर ही मौत

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक विवाह समारोह से लौट रहे बारातियों की स्कॉर्पियो और सामने से आ रही एक बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

2 min read
Mar 30, 2026
गढ़चिरौली में भीषण सड़क हादसा (Photo: IANS/File)

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी की सामने से आ रही बस से जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यह दुर्घटना गढ़चिरौली-चामोर्शी मार्ग पर तलोधी मोकासा गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर हुई। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम में रामपुर में शादी समारोह से लौटते समय स्कॉर्पियो की सामने से आ रही यात्री बस से जोरदार टक्कर हो गई। वाहन में 12 से ज्यादा लोग सवार बताये जा रहे हैं। इस हादसे में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

ये भी पढ़ें

Mumbai: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, इंजन का हिस्सा काटकर निकालना पड़ा शव, 1.5 घंटे बाधित रही सेवा

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय दो लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती अन्य घायलों में से कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर मौजूद तेज मोड़ों की वजह से कई हादसे हो चुके है, इसलिए प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाने चाहिए।

नागपुर में पटरी से उतरी ट्रेन

मध्य प्रदेश के बालाघाट से महाराष्ट्र के इतवारी जा रही एक ट्रेन रविवार को नागपुर के पास पटरी से उतर गई। यह हादसा कलमना और कामटी के बीच रात 9 बजकर 45 मिनट पर हुआ। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि बालाघाट-इतवारी एमईएमयू (68715) की पहली बोगी के आगे के दो पहिए पटरी से उतरे थे। लेकिन ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी, इसी वजह से कोई गंभीर क्षति या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि पटरी के पास मौजूद कोई अवरोधक इस हादसे का कारण हो सकता हैं। बहुत पास रखे गए स्लीपर से भी ट्रेन पटरी से उतर सकती है। फिलहाल रेलवे ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Updated on:
30 Mar 2026 11:03 am
Published on:
30 Mar 2026 10:55 am
Also Read
View All

अगली खबर