मुंबई

रेलवे ने 60 दिन के ब्लॉक की घोषणा की, लंबी दूरी की ये ट्रेनें होंगी प्रभावित, देखें सूची

पश्चिम रेलवे के चीफ पीआरओ विनीत अभिषेक के मुताबिक, मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर चल रहे पूर्ण ट्रैक नवीनीकरण कार्य के कारण ब्लॉक घोषित किया गया है।
less than 1 minute read
Dec 02, 2025
Mumbai trains affected
ब्लॉक से मुंबई की कई ट्रेनें प्रभावित (Photo: IANS/File)

रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। पश्चिम रेलवे ने पटरियों के मरम्मत और अपग्रेडेशन के काम के लिए 60 दिनों के ब्लॉक की घोषणा की है। मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार के पटरियों के अपग्रेडेशन के काम की वजह से कई लंबी दूरी की ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है और शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।            

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर चल रहे पूर्ण ट्रैक नवीनीकरण कार्य के कारण लंबा ब्लॉक लिया गया है। यह ब्लॉक 23 नवंबर से अगले दो महीने तक लागू रहेगा। इस वजह से मुंबई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ट्रेनों को दादर स्टेशन से चलाया जाएगा, जबकि कुछ को दादर-मुंबई सेंट्रल के बीच रद्द कर दिया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, मुंबई के सबसे व्यस्ततम टर्मिनलों में से एक पर ट्रैक के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और सुरक्षित, सुचारू रेल यातायात सुनिश्चित करने के लिए यह ब्लॉक आवश्यक है।

ट्रेन संख्या 22946 ओखा–मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल 21 जनवरी 2026 तक दादर स्टेशन पर ही शॉर्ट-टर्मिनेट होगी। इस अवधि में ट्रेन दादर और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह 22210 हज़रत निज़ामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, 09183 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना इस ब्लॉक को ध्यान में रखकर बनाएं।

Updated on:
02 Dec 2025 07:44 pm
Published on:
02 Dec 2025 07:44 pm