मुंबई

Maharashtra Election: मुंबई-ठाणे में सबसे ज्यादा और कम वोटिंग कहां हुई? देखें अपने क्षेत्र का वोट प्रतिशत

Mumbai Thane vote percentage : महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ।

2 min read
Nov 21, 2024

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गई। लोकसभा चुनाव में राज्य में मतदाताओं को निराशा हाथ लगी। हालाँकि, विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। इस बार राज्य की 288 सीटों पर एक चरण में हुए मतदान में 65 फीसदी वोट पड़े, जो 2019 विधानसभा चुनाव से अधिक है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य में 61.29 फीसदी वोटिंग हुई। हालांकि इस बार भी शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में अधिक मतदान देखा गया।

मुंबई शहर में 52.07% और मुंबई उपनगर में 55.77% मतदान -

बोरीवली - 60.50%

दहिसर - 50.98%

मगाठाणे - 58.47%

मुलुंड - 52.20%

विक्रोली - 55.30%

भांडुप पश्चिम - 60.18%

जोगेश्वरी पूर्व - 55.66%

दिंडोशी- 57.52%

कांदिवली पूर्व - 54.69%

चारकोप - 53.85%

मलाड पश्चिम - 53.40%

गोरेगांव - 52.27%

वर्सोवा - 51.20%

अंधेरी पश्चिम - 53.00%

अंधेरी पूर्व - 54.71%

विलेपार्ले - 56.98%

चांदीवली - 47.05%

घाटकोपर पश्चिम - 59.65%

घाटकोपर पूर्व - 59.01%

मानखुर्द - 52%

अणुशक्ति नगर - 49.95%

चेंबूर - 54.92%

कुर्ला - 52.75%

कलीना- 49.33%

बांद्रा पूर्व- 49.51%

बांद्रा पश्चिम - 50.36%

धारावी - 46.15%

सायन कोलीवाडा - 51.43%

वडाला - 57.37%

माहिम - 58%

वर्ली - 47.50%

शिवडी - 51.70%

भायखला - 53%

मालाबार हिल - 50.08%

मुंबादेवी - 46.10%

कोलाबा - 44.49%

ठाणे और पालघर में कितना % मतदान?

ठाणे जिले में 56.05 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि पालघर जिले में 65.95% मतदान हुआ। ठाणे जिले में 18 विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि पालघर जिले में छह सीटें हैं।

ठाणे में मुख्यमंत्री शिंदे के निर्वाचन क्षेत्र कोपरी-पचपाखड़ी में 59.85% मतदान हुआ। वहीँ, ठाणे में भिवंडी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 69.01% मतदान हुआ, जबकि अंबरनाथ में सबसे कम 47.75% मतदान हुआ।

पालघर में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार रात 9 बजे तक मतदान जारी रहा। पालघर जिले के विक्रमगढ़ में सबसे अधिक 77.75% मतदान हुआ, जबकि वसई में सबसे कम 60.46% मतदान हुआ।

Also Read
View All

अगली खबर