मुंबई

Lok Sabha Elections 2024: मुंबई में आंबेडकर के चुनाव लड़ने से फायदा किसे? जानें मायानगरी में VBA का दमखम

Prakash Ambedkar VBA: प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाडी ने राज्य की अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी उतारे है।

3 min read
Apr 14, 2024

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में चुनाव होंगे। जिसके लिए सभी राजनीतिक दल पूरे जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। हालांकि, राज्य की लगभग सभी सीटों पर सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।

महाराष्ट्र की कुछ सीटों पर छोटे दल भी जोर आजमाईश दिखा रहे है, जो न तो महायुति का हिस्सा है और न ही एमवीए का। भले ये दल सीट जितने के मामले कुछ खास न कर सके। लेकिन दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों का वोट गणित जरुर बिगाड़ सकते है। यह भी पढ़े-BJP के स्टार प्रचारकों की सूची से एकनाथ शिंदे और अजित पवार आउट, इस वजह से लिया गया फैसला

संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाडी (VBA) ने राज्य के 36 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतार दिया है। जिसमें मुंबई की भी 4 सीटें शामिल है।

एमवीए में मुंबई की छह में से चार सीटों पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट चुनाव लड़ रही है, जबकि दो सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार उतारने वाली है। उद्धव गुट ने मुंबई दक्षिण मध्य से अनिल देसाई, मुंबई-उत्तरपूर्व से संजय दिना पाटील, मुंबई-दक्षिण से अरविंद सावंत और मुंबई-उत्तरपश्चिम से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बताया है। कांग्रेस मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

महायुति की बात करें तो बीजेपी ने पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर) और मिहिर कोटेचा (मुंबई उत्तर पूर्व) के नाम का ऐलान किया है, जबकि मुंबई दक्षिण-मध्य से शिवसेना (शिंदे गुट) ने राहुल शेवाले को टिकट दिया है। वहीँ, मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई उत्तर मध्य पर फैसला नहीं हो पाया है।

आंबेडकर अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनावों के लिए एमवीए गठबंधन के साथ चुनावी समझौता करना चाहते थे, लेकिन सीट बंटवारें को लेकर पेंच फंस गया और गठबंधन नहीं हो पाया। इसलिए वीबीए अकेले चुनाव लड़ रही है। हालांकि, अब तक 36 उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के अलावा, वीबीए प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने नागपुर और कोल्हापुर में कांग्रेस और बारामती में एनसीपी (शरद पवार) को समर्थन देने की भी घोषणा की है।

2019 लोकसभा चुनाव में प्रकाश आंबेडकर की पार्टी ने 48 में से 47 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि कोई सीट जीत नहीं सकी थी। पर वीबीए को करीब सात फीसदी वोट मिले थे। अंबेडकर के प्रत्याशी दूसरे और तीसरे नंबर पर थे। मुंबई की सभी छह सीटों पर वीबीए प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।

2019 लोकसभा चुनाव में मुंबई की छह सीटों के नतीजे-

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव रिजल्ट (2019 Mumbai North Lok Sabha Election Results)-

गोपाल शेट्टी (बीजेपी) - 706,678 (71.40%)

उर्मीला मातोंडकर (कांग्रेस) - 241,431 (24.39%)

थोराट सुनील उत्तमराव (वीबीए) - 15,691 (1.59%)

मुंबई उत्तर मध्य सीट-

पूनम महाजन (बीजेपी)- 486,672 (53.97%)

प्रिया सुनील दत्त (कांग्रेस)- 356,667 (39.55%)

अब्दुर रहमान अंजारिया (VBA) – 33,703 (3.74%)

मुंबई उत्तर पूर्व सीट-

मनोज कोटक (बीजेपी) - 514,599 (56.61%)

संजय दीना पाटिल (एनसीपी) - 288,113 (31.70%)

निहारिका प्रकाशचंद्र खोंडाले (वीबीए) – 68,239 (7.51%)

मुंबई उत्तर पश्चिम सीट-

गजानन कीर्तिकर (शिवसेना) - 570,063 (60.55%)

संजय निरुपम (कांग्रेस) - 309,735 (32.90%)

सुरेश सुंदर शेट्टी (वीबीए) - 23,422 (2.49%)

मुंबई दक्षिण सीट-

अरविंद गणपत सावंत (शिवसेना) - 421,937 (52.64%)

मिलिंद मुरली देवड़ा (कांग्रेस) - 321,870 (40.15%)

डॉ अनिल कुमार (वीबीए) - 30,348 (3.79%)

मुंबई दक्षिण मध्य सीट-

राहुल रमेश शेवाले (शिवसेना) - 424,913 (53.30%)

एकनाथ एम. गायकवाड़ (कांग्रेस) - 272,774 (34.21%)

भोसले संजय सुशील (वीबीए) - 63,412 (7.95%)

वीबीए ने फिर अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करके पक्ष और विपक्ष दोनों की मुसीबत बढ़ा दी है। दरअसल इस बार का आम चुनाव महाराष्ट्र में पहले से अलग है, क्योंकि शिवसेना और एनसीपी दोनों दल दो धड़ों में बंट चुके है और उनका एक-एक गुट अधिकांश विधायकों के साथ बीजेपी के साथ खड़ा है। दोनों दलों के विभाजन के बाद राज्य में यह पहला बड़ा चुनाव है। ऐसे में इस बदले सियासी समीकरण से किसे ज्यादा फायदा होगा यह अभी अनुमान लगा पाना मुश्किल है।

Published on:
14 Apr 2024 05:33 pm
Also Read
View All