मुंबई

जो दिन-रात पति के लिए रोई… उसी ने रचा था मौत का खेल! डेढ़ महीने बाद पता चली पत्नी की खौफनाक साजिश

पति का शव नदी में मिला तो पत्नी प्रियंका खूब रोई थी, पुलिस के पास जाकर शिकायत भी दर्ज करवाया था। लेकिन डेढ़ महीने बाद जब सच सामने आया तो सभी सन्न रह गए।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2025, 6:32 PM IST
wife murder husband Maharashtra
महाराष्ट्र में पति को मारने के लिए पत्नी ने बनाया खौफनाक प्लान

महाराष्ट्र के नांदेड जिले के किनवट तालुका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। करीब डेढ़ महीने पहले नदी में मिले एक व्यक्ति के शव का रहस्य अब खुल गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी, और साजिश रचने वाली कोई और नहीं, मृतक की पत्नी खुद थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम विनोद किसन भगत (52 वर्ष) था, जो नांदेड के किनवट शहर के मथुरानगर इलाके के रहने वाले थे। उनका विवाह वर्ष 2003 में प्रियंका भगत से हुआ था। दंपति के दो बच्चे हैं।

पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

बताया जा रहा है कि विनोद की पत्नी प्रियंका ने अपने परिचित शेख रफीक शेख राशिद की मदद से पति की संपत्ति का सौदा किया था। विनोद के पास अशोकनगर इलाके में चार कमरों का एक पक्का घर था, जिसे प्रियंका ने रफीक की मदद से 30 लाख रुपये में बेचा। इसी लेनदेन के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्रेम में बदल गया।

धीरे-धीरे प्रियंका और रफीक के संबंध पति विनोद के सामने खुल गए। विनोद को प्रियंका पर शक होने लगा। इसको लेकर उनमें झगड़े होने लगे। आखिरकार प्रियंका और उसके प्रेमी रफीक ने विनोद को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

नदी में फेंका शव

29 अगस्त को रफीक विनोद को अपने साथ मराठवाड़ा और विदर्भ को जोड़ने वाले पैनगंगा नदी के खरबी पुल लेकर गया। वहां उसने पहले विनोद को शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में पुल से नीचे नदी में धक्का दे दिया।

चार दिन बाद यानी 3 सितंबर को प्रियंका खुद किनवट पुलिस थाने पहुंची और पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पहले इसे गुमशुदगी का मामला माना, लेकिन कुछ दिनों बाद पैनगंगा नदी से विनोद का शव बरामद हुआ। उधर विनोद की बहन ने भी हत्या का शक जताया।

जांच में खुल गया पत्नी का राज

इसके बाद पुलिस ने जब मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली, तो पाया कि प्रियंका और रफीक के बीच लगातार बातचीत हो रही थी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी शक पुख्ता होते गया और पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पहले तो दोनों ने हाथ होने से इनकार किया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने कबूल किया कि विनोद उनके अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची। किनवट पुलिस ने अब दोनों आरोपियों प्रियंका भगत और शेख रफीक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Updated on:
15 Oct 2025, 6:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Maharashtra: रिटायरमेंट में 2 दिन बाकी, फिर भी पैसों का लालच नहीं छोड़ा, 80 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम आयुक्त गिरफ्तार

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड पर घमासान, नरेश म्हस्के बोले- दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी की मांग करेंगे

मीनाक्षी शिंदे के इस्तीफे के बाद आदित्य ठाकरे का सवाल- अब गिरफ्तारी कब होगी? संजय राउत ने सरकार और पुलिस को घेरा

पूर्णेकर हत्याकांड पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे गुट पर निशाना, बोले- ‘ठाणे के बाहर से आकर लोगों को परेशान करते हैं’

अरिजीत सिंह और करण औजला एक ही म्यूजिक फेस्टिवल में आएंगे नजर, गोवा में होगा बड़ा धमाका!