मुंबई

ओडिशा-छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, दिन में फरमाते हैं आराम, रात में फसल कर रहे बर्बाद

Maharashtra Gondia News: जंगली हाथियों से उपजे हालत को नियंत्रण में रखने के लिए अर्जुनी मोरगांव, नवेगांव और गोथनगांव की वन विभाग की टीमें मुस्तैद है। इसमें त्वरित प्रतिक्रिया टीम भी शामिल है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2022, 5:08 PM IST
Wild elephant reached in Gondia in Maharashtra
महाराष्ट्र के गोंदिया में पहुंचा जंगली हाथी

Maharashtra Wild Elephants Destroy Crops in Gondia: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले (Gondia News) में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा है। अर्जुनी मोरगांव वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में ये आवारा हाथी फसलों को तबाह कर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं प्रशासन भी इस विशालकाय जानवर से निपटने में खुद को असहाय महसूस कर रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जंगली हाथियों के इस झुंड में 23 हाथी है। जो राज्य के गढ़चिरौली जिले से भटककर गोंदिया आ गए है। वैसे तो जंगली हाथियों का यह झुंड ओडिशा से आया हुआ बताया जा रहा है। झुंड ने अब तक अनगिनत खेतों में जाकर फसलों को नष्ट कर दिया है. और यह सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि वन अधिकारी 23 हाथियों के इस झुंड की आवाजाही पर नजर बनाये हुए हैं। यह भी पढ़े-Pune News: चिकन छीनकर भागा कुत्ता, दो पक्षों में हो गई मारपीट, 7 के खिलाफ केस दर्ज

सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) दादा राउत ने रविवार को बताया कि ओडिशा से चला यह झुंड छत्तीसगढ़ को पार करके गढ़चिरौली के रास्ते गोंदिया पहुंचा है। ये हाथी रात में घूमते हैं और दिन में आराम करते हैं। उन्होंने कहा, आमतौर पर जंगली हाथी गोंदिया नहीं आते हैं, लेकिन पिछले साल, एक छोटा झुंड महागांव के आसपास आया था और बाद में वडसा रेंज में लौट गया था। लेकिन यह अभी नहीं लौट रहे है।

एसीएफ ने बताया कि वन कर्मी झुंड की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह मानव बस्तियों से दूर रहे। अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए जंगली जानवरों से हुए नुकसान का भी आकलन कर रही है।

जंगली हाथियों से उपजे हालत को नियंत्रण में रखने के लिए अर्जुनी मोरगांव, नवेगांव और गोथनगांव की वन विभाग की टीमें मुस्तैद है। इसमें त्वरित प्रतिक्रिया टीम भी शामिल है।

वहीँ, जंगली हाथियों से उत्पन्न स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अर्जुनी मोरगांव, नवेगांव और गोथनगांव की वन विभाग की टीम तैयार है। इसमें त्वरित प्रतिक्रिया टीम भी शामिल है।

Published on:
Also Read
View All
शिल्पा राव संग दुर्व्यवहार पर भड़कीं फिल्ममेकर सुलग्ना चटर्जी, बॉम्बे म्यूजिक प्रोजेक्ट विवाद पर बोलीं- अचानक लाइट बंद कर दीं

‘अब आंदोलन भी खरीदने लगी है BJP’, 500 करोड़ के मामले में संजय राउत का अमित शाह को पत्र, ED जांच की मांग

पीएम मोदी की समय रैना के शो में कंटेस्टेंट राहिल ने उतारी नकल, सफेद कुर्ते में छाए, बोले- आज तक कोई चुनाव नहीं हारा

‘BJP में शामिल होने से तो जेल जाना बेहतर’, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर बोलीं प्रणिती शिंदे, राहुल गांधी को लेकर ये कहा

“टाइगर पाजी के लिए लेकर घूम रहे हैं सिक्योरिटी”, मीका सिंह ने फायरिंग की घटना के बाद दिया रिएक्शन