
चिकन छीनकर भागा कुत्ता तो हो गई लड़ाई
Maharashtra Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां लोनी कालभोर क्षेत्र (Loni Kalbhor) में एक पालतू कुत्ते (Pet Dog) द्वारा चिकन (Chicken) छीनकर भागने से बड़ा विवाद शुरू हो गया। एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई की गई। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और दो को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रवींद्र शिवाजी कालभोर (55) और मंगेश शिवाजी कालभोर (42) के आतुर पर हुई हैं। दोनों लोनी कालभोर के रूपनवर वस्ती के निवासी हैं। इस संबंध में लोनी कालभोर थाने (Loni Kalbhor Police Station) में रूपनवर वस्ती के ही निवासी धनंजय वीरकर (31) ने शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ़े-Mumbai: हत्या या आत्महत्या? लोअर परेल में टेरेस पर लटका मिला नाबालिग छात्रा का शव, मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कों वीरकर का चिकन कालभोर के कुत्ते ने छीन लिया। इसके बाद जब वीरकर ने कालभोर से पूछा तो वह भड़क गए। तभी आरोपी कालभोर और उसके साथियों ने वीरकर को डंडे से बेरहमी से पीटा।
इस दौरान वीरकर की पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे धक्का देकर भगा दिया। आरोप है कि इस दौरान वीरकर के बच्चे पर भी आरोपियों ने पथराव करने की कोशिश की।
वीरकर ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने दहशत पैदा कर उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस उपनिरीक्षक इस मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।
Published on:
25 Sep 2022, 3:08 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.