26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai: हत्या या आत्महत्या? लोअर परेल में टेरेस पर लटका मिला नाबालिग छात्रा का शव, मचा हड़कंप

Mumbai Crime News: मुंबई के लोअर परेल इलाके की सेचुरी म्हाडा कॉलोनी की एक इमारत की टेरेस की दीवार पर 15 साल की लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 24 Sep 2022, 8:07 PM IST

school.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

Mumbai Lower Parel News: मुंबई से शनिवार को चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां के लोअर परेल इलाके (Lower Parel News) में एक नाबालिग छात्रा का शव बिल्डिंग की छत पर लटका मिला है। बताया जा रहा है मृतक लड़की की उम्र 15 साल है और वह दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, लोअर परेल इलाके की सेचुरी म्हाडा कॉलोनी की एक इमारत की टेरेस की दीवार पर आज सुबह एक 15 साल की लड़की का शव लटकता हुए पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज़ करके आगे की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े-Maharashtra News: 150 रुपए में 250 किलोमीटर का सफर! यवतमाल में किसान के बेटे ने बनाई अनोखी कार

एनएम जोशी मार्ग पुलिस (NM Joshi Marg Police) ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि मृतक लड़की भी उसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रहती थी, जहां उसका शव मिला। वह दसवीं कक्षा की छात्रा थी। बच्ची का शव बिल्डिंग की छत में लटकता देख इलाके में हड़कंप मच गया। एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग