मुंबई

Mumbai: बहन की ननद से इश्क पड़ा भारी… शादी से इनकार करने पर काटा प्राइवेट पार्ट

Mumbai Love Crime: मुंबई में दो बच्चों की मां ने शादी से इनकार करने पर अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसने नए साल के जश्न के बहाने पीड़ित को घर बुलाया था।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2026, 12:45 PM IST
Love crime Maharashtra
शादी से इनकार करने पर काटा प्राइवेट पार्ट (AI Image)

मुंबई के सांताक्रुज इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नए साल के जश्न के बहाने एक युवती ने अपने शादीशुदा प्रेमी (Extramarital affair crime) को घर बुलाया। आरोप है कि युवती ने शादी से इनकार करने पर धारदार हथियार से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के समय महिला के दो बच्चे उसी कमरे में सो रहे थे। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

7 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

वाकोला पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय पीड़ित और 25 वर्षीय आरोपी महिला पिछले सात वर्षों से प्रेम संबंध में थे। पीड़ित व्यक्ति आरोपी की भाभी का भाई है। दोनों पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। महिला के 4 और 7 साल के दो बच्चे हैं, जबकि पीड़ित का भी अपना भरा-पूरा परिवार है।

शादी को लेकर हुआ विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला पीड़ित पर अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। जब पीड़ित की पत्नी को इस अफेयर का पता चला, तो घर में झगड़े शुरू हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने महिला को समझाने की कोशिश की कि दोनों के बच्चे हैं, इसलिए शादी संभव नहीं है। इसी बात से नाराज होकर महिला कुछ समय के लिए बिहार अपने गांव चली गई थी, जहां से वह फोन पर उसे धमकियां देती थी।        

नए साल की पार्टी के बहाने रची साजिश

महिला 19 दिसंबर को मुंबई वापस लौटी। 1 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे, उसने नए साल का जश्न मनाने के बहाने पीड़ित को सांताक्रुज स्थित अपने घर बुलाया। इस दौरान दोनों में बहस हुई। जब पीड़ित वहां से जाने लगा, तो महिला ने अचानक धारदार हथियार से उसके निजी अंग पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ पीड़ित किसी तरह वहां से भाग निकला और अपने बेटे व भाई को सूचित किया।

पीड़ित की हालत गंभीर, आरोपी महिला फरार

पीड़ित को पहले वीएन देसाई अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में सायन अस्पताल (Sion Hospital)  रेफर कर दिया गया। सायन अस्पताल में यूरोलॉजी और जनरल सर्जरी की टीम ने तत्काल पीड़ित का ऑपरेशन किया है। अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला फरार हो गई है। वाकोला पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की एक स्पेशल टीम आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

Updated on:
2 Jan 2026, 12:45 PM IST
Published on: