मुंबई

चाइनीज बनाने वाली मशीन में फंसी शर्ट और फिर… मुंबई में युवक की दर्दनाक मौत!

Mumbai News : मुंबई में 22 वर्षीय युवक की शर्ट चाइनीज बनाने वाली मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई।

less than 1 minute read
Dec 15, 2024
Demo pic

Mumbai Dadar Accident : मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। जहां चाइनीज बनाने वाली मशीन में फंसने से 22 साल के एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक का सबसे पहले मशीन में शर्ट फंसा था। फिर मशीन ने युवक को भी अंदर खींच लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुखद घटना मुंबई के प्रभादेवी के नरीमन भट नगर में हुई। एक 22 वर्षीय युवक की शर्ट चाइनीज बनाने वाली मशीन में फंस जाने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब पीड़ित मशीन पर काम कर रहा था।

मृतक मजदूर का नाम सूरज यादव बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर दादर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।

दादर पुलिस जांच कर रही है कि यह हादसा किस की गलती से हुआ। शुरुआती जांच में पता चला कि शर्ट फंसने पर कर्मचारी भी मशीन में खिंच गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

Published on:
15 Dec 2024 05:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर