मुजफ्फरनगर

अजब-गजब: यहां 10 दिन का गाय का बच्चा दे रहा दूध, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

दूर-दूर से लोग आ रहे देखने
2 min read
Cow's heifer

शामली।आपने गाय अथवा भैंस द्वारा एक से अधिक बच्चों को जन्म देने के वाकये तो खूब देखे और सुने होंगे। साथ ही ऐसे किस्से भी सुने होंगे कि महिला ने भी एक साथ कई बच्चों को जन्म दिया। लेकिन हम आपको एक ऐसी हकीकत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। हो सकता है एक बार आपको यकीन भी न हो पर जब आप आंखों से देखेंगे तो आपको विश्वास करना पड़ेगा।

जी हां शामली जनपद में एक नवजात गाय का बच्चा आजकल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल मामला यह है कि यह गाय का बच्चा पैदा होते ही दूध दे रहा है। जानकारी के मुताबिक गाय के मालिक सुबह-शाम बछिया का दूध निकाल रहे हैं। इस उम्र में पशुओं के बच्चे ढंग से दूध पी भी नहीं पी पाते, उसी उम्र में गाय का यह बच्चा दूध दे रहा है। दूध देने वाला यह बच्चा क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ। शामली जिले और आसपास के इलाकों लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों ने अब बच्चे का दूध निकालने के लिए मना कर दिया है। उसके बावजुद भी ये बच्चा खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल शामली के कस्बा ऊन में किसान धर्म सिंह के घर गांव में एक गाय ने बच्चे को जन्म दिया। चमत्कार तब हुआ जब बच्चे के थनों में दूध उतर आया। मालिक ने उसका दूध निकाला तो गाय के बच्चे ने दूध देना शुरू कर दिया।आज इस बच्चे को पैदा हुए सात दिन हो गए है, जो अभी तक लगातार दूध दे रहा है।

हालांकि डॉक्टरों ने अब इसका दूध निकालने से मना कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अगर इसका दूध इसी तरह से निकलता रहा तो एक दिन गाय का ये बच्चा मर जाएगा। वहीं कस्बे में गाय का ये बच्चा सुर्खियों में है और कस्बेवासी इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं, जिसे दूर-दूर से लोग देखने के लिए आ रहे हैं और गाय का यह बच्चा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Published on:
30 Apr 2018 04:31 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी