मुजफ्फरनगर

15 हजार के इस इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया पस्त, एक हुआ फरार

पूछताछ के बाद पता चला कि भोपा क्षेत्र में वर्ष 2012 में एक डकैती पड़ी थी, जिसमें ये बदमाश वांछित चल रहा था और 15 हजार का इनामी था।

2 min read
police encounter
15 हजार के इस इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया पस्त, एक हुआ फरार

मुजफ्फरनगर। जिले के भोपा थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में 15 हजार रूपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हुआ है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश का एक साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने घण्टों तक जंगल में कांम्बिंग की। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। शातिर बदमाश दोहरे हत्याकाण्ड में वांछित चल रहा था।

दरअसल पुलिस नहर पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार को रोकने का प्रयास किया मगर बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान जबकि घायल बदमाश का एक साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस द्वारा घण्टो तक जंगल में कॉम्बिंग की गई। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पकड़ा गया शातिर बदमाश 22 दिसंबर 2012 में भोपा थाना क्षेत्र के आश्रम में दो साधुओं की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। पकड़े गए बदमाश की पहचान पुरकाजी थाना क्षेत्र निवासी सोनू के रूप में हुई। शातिर बदमाश छ्मार गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। यह बदमाश अलग-अलग पता नोट कराकर पुलिस को गुमराह करता था। इस शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जौली चौकी की नहर पर चेकिंग की जा रही थी। जब एक बाइक को चेक करने के लिए रोकी तो बाइक सवार संदिग्ध दो लोग रुके नहीं। बल्कि भागने का प्रयास किया, जब पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा में फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। पूछताछ के बाद पता चला कि भोपा क्षेत्र में वर्ष 2012 में एक डकैती पड़ी थी, जिसमें ये बदमाश वांछित चल रहा था और 15 हज़ार का इनामी था। जिसके पास से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल और कुछ कारतूस के खोके भी बरामद हुए हैं। ये मूल रूप से भसानी थाना पुरकाजी का रहने वाला है। लेकिन वर्तमान में ये हरियाणा में रह रहा था। इसके ऊपर सोनीपत में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

Published on:
02 Nov 2018 04:07 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा