4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी के गढ़ में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, एक और इनामी को पुलिस ने मारी गोली

पुलिसवालों की पिटाई में शामिल था बदमाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 29 Oct 2018, 3:59 PM IST

encounter

योगी के गढ़ में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, एक और इनामी को पुलिस ने मारी गोली

पुलिस टीम की पिटाई में शामिल अपराधियों संग ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहा है। एक सप्ताह के भीतर तीन एनकाउंटर में कई इनामिया पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। सोमवार को खोराबार क्षेत्र में हुए एनकाउंटर में पच्चीस हजारी इनामिया भीम पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भीम को दो गोली मारी है। मेडिकल काॅलेज में इनामी बदमाश का इलाज चल रहा है।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि खोराबार क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में पच्चीस हजार का इनामी भीम पासवान घायल हो गया है। उसे दो गोली लगी है। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज में रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
भीम चिरैया गैंग का सदस्य बताया जाता है। पुलिस की फाइल में वह डी-3 गैंग में लिस्टेट है।
बता दें कि रविवार की रात में भी पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने पुलिसवालों की पिटाई करने वालों में शामिल एक पच्चीस हजारी इनामी को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए इनामी धीरज पासवान को भी पुलिस की गोली लगी थी।

15 अक्टूबर की रात में दबिश देने गए पुलिसवालों की हुई थी पिटाई

चौरीचौरा क्षेत्र में एक अपराधी के घर दबिश देने गई पुलिस पर अपराधी भारी पड़ गए थे। अक्टूबर की रात करीब पौने दो बजे मिथुन पासी नामक अपराधी के घर दबिश देने गए पुलिसवालों की जमकर अपराधियों ने पिटाई कर दी थी। इसमें एक दरोगा व एक सिपाही को रॉड से पीटकर घायल कर दिया तो एक सिपाही की हालत गोली लगने से गंभीर हो गया था। घटना चैरीचैरा क्षेत्र के रौतेनिया सरदार गांव की है।

अभी भी मुख्य अभियुक्त मिथुन पासी नहीं आया पकड़ में

पुलिस वालों की पिटाई में शामिल मुख्य अभियुक्त मिथुन पासी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसपर पुलिस ने पचास हजार के इनाम का ऐलान कर रखा है। दो दिन पहले हुए मुठभेड़ में भी वह भागने में सफल रहा था।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश