मुजफ्फरनगर

जनता कर्फ्यू के बीच इस जिले में 18 नए मामले सामने आए

मुजफ्फरनगर में जनता कर्फ्यू के बीच कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। यहां लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

2 min read
Coronavirus: भावनगर में कोरोना से एक और मौत, तीन नए पॉजिटिव मामले
Coronavirus: भावनगर में कोरोना से एक और मौत, तीन नए पॉजिटिव मामले

मुजफ्फरनगर। जनता कर्फ्यू के बीच मुजफ्फरनग में रविवार काे 18 नए मामले सामने आए। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हडकंप मच गया है। इन मरीजो में 16 लोगों के सरकारी टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, जबकि दो मरीजों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट प्राईवेट लैंब से आई है।

18 नए मामले सामने आने और तीन राेगियाें के ठीक हाे जाने के बाद रविवार काे जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या 96 हो गई। नए मरीज आने के बाद प्रशासन ने उन क्षेत्रों का सील कर दिया है जहां ये सभी राेगी रह रहे थे।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि जनपद में आज 149 कोरोना टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। इनमें 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज पूर्व में मिले कोरोना मरीजों के संपर्क के ही हैं। इसके अलावा जनपद में आज 3 मरीज भी ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढकर 96 हो गई है।

आज यानि रविवार काे जाे मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें 10 कवाल, 2 शहर के मौहल्ला रामपुरी, एक भरतिया कालाेनी, एक लद्दावाला, एक मंसूरपुर तथा एक खालापार का निवासी बताया जा रहा हैं। इनके अलावा दो और मरीज मिले हैं जिनके प्राईवेट लैब की टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमे एक खालापार निवासी जबकि दूसरी तितावी की महिला है। सभी कोरोना पोजेटिव मरीजों को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में शिफ्ट कर दिया गया था।

आलोक कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि 149 सैंपल के परिणाम रविवार काे प्राप्त हुए। जिसमें से 16 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। 16 व्यक्तियों में कवाल के 10 लद्धावाला का एक मंसूरपुर एक भारतीय कॉलोनी एक और रामपुरी के दो, खलापार एक इसके अलावा दो अन्य केस मिले थे जो प्राइवेट लैब से टेस्ट किये जिसमें रात पता चला एक तितावी से महिला दूसरा सुबह पता चला खालापार से है। इनके अलावा तीन व्यक्ति ऐसे भी हैं जो हमारे यहां ठीक हुए हैं। सभी काे जाेड़ा जाए ताे 98 एक्टिव केस मुज़फ्फरनगर में हैं। बतादें कि रविवार काे मुजफ्फरनगर में जनता कर्फ्यू लागू रहा। अब प्रत्येक रविवार काे यहां जनता कर्फ्यू रहेगा।

Updated on:
14 Jun 2020 11:58 pm
Published on:
14 Jun 2020 11:56 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा