मुजफ्फरनगर

यूपी में ऑपरेशन ऑलआउट जारीः 20 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, बाल-बाल बचा दरोगा

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी कोतवाली क्षेत्र में एनकाउंटर के दौरान दबोचा गया बदमाश गुलजार, हथियारों के साथ भारी मात्रा में गोकशी के उपकरण बरामद

2 min read

मुजफ्फरनगर. यूपी में पुलिस का ऑपरेशन ऑलआउट जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में थानाध्यक्ष रतनपुरी वीरेंद्र कसाना बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बच गए। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक 20 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि घायल बदमाश के 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक सेंट्रो कार, एक तमंचा, कारतूस और भारी मात्रा में गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज केेे लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें- देवबंद की प्रसिद्ध मस्जिद से पहली बार जुमे की नमाज के बाद एक अप्रैल को लेकर हुआ ये बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें

बीकानेर में लगातार बढ़ रही इस खतरनाक बीमारी के रोगियों की संख्या

मामला रतनपुरी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश सेंट्रो कार में सवार होकर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इसी सूचना पर थाना रतनपुरी पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में सामने से आती सेंट्रो कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश अपने आपको घिरता देख गांव मोहम्मदपुर माफर से सलावा की ओर जाने वाले रास्ते पर कार को छोड़कर गन्ने के खेतों में घुस गए। इस दौरान भी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग जारी रखी। इस बीच बदमाशों की गोली थानाध्यक्ष रतनपुरी वीरेंद्र कसाना की बुलेट प्रूफ जैकेट पर जा लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक 20 हजार का इनामी बदमाश गुलजार पुत्र इकराम निवासी न्याजुपुरा थाना शहर कोतवाली घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी इरफान उर्फ फना व कलीम पुत्र जमीर पुलिस पर फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

बदमाशों की तलाश में पुलिस ने जंगलों में घंटों कांबिंग की, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक सेंट्रो कार एक तमंचा व कारतूस और भारी मात्रा में गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पकड़े गए बदमाश गुलजार पर लूट हत्या के प्रयास व गोकशी के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जो मेरठ के गंगानगर और मुजफ्फरनगर के कई थानों में दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से गुलजार पर 20 हजार का इनाम घोषित था।

ये भी पढ़ें

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा- रैली भी निकले और रास्ता भी बंद न हो, इसका रास्ता बताओ
Published on:
31 Mar 2018 12:26 pm
Also Read
View All