मुजफ्फरनगर

बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका, इस पूर्व विधायक के साथ ये नेता आए शिवपाल के साथ, देखें लिस्ट

आपको बता दे कि अगस्त महीने में शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से नए संगठन की घोषणा की थी।
2 min read
Mayawati
मायावती

मुजफ्फरनगर। सपा के बागी नेता शिवपाल यादव की नई पार्टी का रजिस्ट्रेशन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के रूप में होने के बाद लगातार पुराने सपा कार्यकर्ता व अन्य पार्टियों के लोग भी इससे जुड़ रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष चौधरी इलम सिंह गुर्जर के लैटर पैड पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बुधवार को बुलंदशहर के कुछ लोग बसपा छोड़कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में शामिल हो गए।

इनमें मुख्य रूप से ठा. रनवीर सिंह पुत्र स्व. पूरन सिंह निवासी बुलंदशहर के साथ ही कृष्णपाल सिंह उर्फ बिल्लू प्रधान पूर्व चेयरमैन को-ऑपरेटिव निवासी औरंगाबाद अहीर, गुलावठी बुलंदशहर शामिल हैं। इनके साथ ही बीस अन्य लोगों ने भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए शामिल हो गए। आपको बता दे कि अगस्त महीने में शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से नए संगठन की घोषणा की थी। बाद में उसका प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नाम से नई राजनैतिक पार्टी के रूप में चुनाव आयोग में पंजीकरण करा दिया।

Updated on:
01 Nov 2018 05:03 pm
Published on:
01 Nov 2018 05:03 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी