मुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar: आधा दर्जन रेजिडेंट डॉक्टरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

- जिलाधिकारी ने कहा- ड्यूटी पर नहीं थे कोरोना पॉजिटिव पाए गए डॉक्टर

less than 1 minute read
muzaffarnagar.jpg

मुजफ्फरनगर. एल-3 कोविड-19 हॉस्पिटल मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के छह रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। 106 सैंपल की रिपोर्ट में कुल 8 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें एक मरीज बुढ़ाना का रहने वाला है, जो बाहर से आया था और हाल ही में वह थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव किनौनी में रह रहा है। जबकि दूसरा मरीज भी थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर का है। इस परिवार में पहले भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुका है और उसी के संपर्क में आने से यह व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव हुआ है।

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने वीडियो के जरिये सफाई दी है कि ये डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे। मगर, पिछले 10 दिनों से मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ गतिविधियों के चलते कई दिनों तक डॉक्टर हड़ताल पर भी रहे। जिला प्रशासन द्वारा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि कुल 106 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिनमें 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें एक किनौनी का है और एक आदमपुर का है। जबकि 6 डॉक्टर हैं।

Published on:
11 Jun 2020 09:00 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा