
ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
गाजियाबाद। जनपद में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार की देर शाम तक प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार 25 और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जनपद में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 527 हो गई है। इनमें से 316 लोग उपचार के बाद अपने घर जा चुके हैं। जबकि 197 लोगों का उपचार अभी जारी है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार देर रात को प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 25 और नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जनपद में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या 527 हो चुकी है। राहत की बात यह है कि इनमें से 316 लोगों को उपचार के बाद घर भेजा जा चुका है। जबकि 197 लोगों का उपचार अभी जारी है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 संक्रमण को लेकर बेहद गंभीर है। जनपद में अभी तक कुल 12160 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से ज्यादातर लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है और मंगलवार देर शाम तक प्राप्त हुई रिपोर्ट के बाद जनपद में कोविड-19 संक्रमित 527 मामले सामने आ चुके है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को भी 242 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और जनपद में अभी तक कोविड-19 संक्रमित कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद में लगाकर कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ते देख समस्त गाज़ियाबाद रेड जॉन में समलित किया गया है।
Updated on:
10 Jun 2020, 10:26 AM IST
Published on:
10 Jun 2020, 10:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.