
छत्तीसगढ़ में कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट, एक दिन में सर्वाधिक 916 संक्रमित मिले
मेरठ। जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, अब आम आदमी के साथ ही पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में इसका शिकार बन रहे हैं। मंगलवार को एक चौकी इंचार्ज की कोरोना से मौत हो गई। जिले में कोरोना से यह पुलिसकर्मी की पहली मौत है, जिससे पुलिस विभाग के साथ ही प्रशासन में भी हड़कंप मचा है।
वहीं मंगलवार को 5 अन्य लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। इसके अलावा कोरोना के पांच नए मामले भी सामने आए। मेरठ मेंडिकल में एक दिन में कोरोना से 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन मरीजों में तीन मेरठ जिले के हैं। जबकि 3 अन्य दूसरे जिले के रहने वाले हैं। उन्हें गंभीर हालात में मेरठ मेडिकल में लाकर भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही मेरठ में कोरोना से मृतकों की संख्या अब 45 पहुंच गई है।
मेरठ में पहली पुलिसकर्मी की मौत
जानकारी के अनुसार कोरोना से संक्रमित लिसाड़ी गेट थाने की फतेहउल्लापुर चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में कोरोना से यह पुलिसकर्मी की पहली मौत है। बलबीर सिंह को कोरोना की जानकारी भी मंगलवार को हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुगर के अनियंत्रित होने के कारण उनकी मौत हुई है। उनकी उम्र 56 साल के करीब थी। वहीं बुढ़ाना गेट निवासी 45 साल के शमशुद्दीन की भी कोरोना के चलते मौत हो गई। इसके अलावा देर शाम मलियाना निवासी एक और 48 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना के कारण मौत हो गई। जिले में एकसाथ तीन मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
पांच नए केस आए सामने
इसके साथ ही मंगलवार को कोरोना के पांच और नए केस सामने आए। जिनमें दरोगा बलबीर भी शामिल हैं। उनके अलावा फूल मंडी निवासी 31 हजरा, सरधना निवासी 58 साल के एक अन्य व्यक्ति, पत्ता मोहल्ला निवासी एक 13 वर्षीय बालक, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज में काम करने वाला मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति भी कोरोना की चपेट में आ गया है।
Updated on:
10 Jun 2020, 10:14 AM IST
Published on:
10 Jun 2020, 10:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.