
राहत भरी खबर... ठीक हुए 7 कोरोना मरीज, राजनांदगांव मेडिकल कालेज से हुए डिस्चार्ज
नोएडा. गौतमबुद्ध नगर में कोरोना अब डराने लगा है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी फैलाव पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 38 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 691 पहुंच गई है। जबकि क्रॉस नोटिफाइड मरीजों की संख्या को जोड़कर यह आंकड़ा 745 हो गया है। जिले में क्रॉस नोटिफाइड मामलों की संख्या 54 है। जबकि मंगलवार को एक 40 वर्षीय बैंक मैनेजर की मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। फिलहाल 258 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि नई रिपोर्ट में कुल 38 लोग संक्रमित पाए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर में अब तक कुल 745 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें 54 क्रॉस नोटिफाइड हैं। इस तरह गौतमबुद्ध नगर के कुल 691 लोग संक्रमित हैं। जिले में अब तक 423 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि नोएडा के सेक्टर-75 निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। हालांकि वह लंग्स कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मंगलवार की सुबह ही सेक्टर-82 निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है, लेकिन अभी उनकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। फिलहाल 258 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में 54 मरीज क्रॉस नोटिफाइड हैं। वे दिल्ली, गाजियाबाद, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बंगाल, आगरा, हापुड़ और बुलंदशहर और हरियाणा के हैं। डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल 12 संवेदनशील स्थानों पर कैंप लगाकर जांच की जा रही है। उनमें ममूरा, निठारी, सर्फाबाद, हरौला, सेक्टर-8, 9, 10 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर कुल 656 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उनमें 14 लोगों को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
Published on:
10 Jun 2020, 9:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.