25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोनों हाथों में लिए रिवॉल्वर से फायरिंग कर रहे युवक का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Highlights मुजफ्फरनगर के एक युवक का वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। इस वीडियो में युवक दोनों हाथों से फायरिंग कर रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 9 Jun 2020, 10:55 PM IST

img-20200609-wa0078_1.jpg

viral video

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया ( social media ) पर मुजफ्फरनगर के एक युवक वीडियो वायरल हाे रहा है। वायरल वीडियो ( viral video ) में युवक दोनों हाथों में लिए दाे अलग-अलग रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल हाेने के बाद पुलिस ( muzaffarnagar police ) ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में शुरु हुई कोरोना की जांच, महज 2 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

मामला मुजफ्फरनगर का है। सोशल मीडिया ( social media) पर एक युवक का वीडियो वायरल हाे रहा है। यह वीडियो मंगलवार काे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी ने खुद इस वीडियो का संज्ञान लिया और वीडियो की जांच कराकर आराेपी की गिरफ्तारी की आदेश दिए।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर अस्पताल में महिला ने फ़र्श पर दिया नवजात को जन्म, वीडियो वायरल

युवक की पहचान थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी के रहने वाले आयुष पहलवान पुत्र प्रदीप के रूप में हुई है। युवक का पता चलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आराेपी के खिलाफ धारा 3/25 (1A) (9) आयुध (सशोधन) अधिनियम 2019 में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के लिए धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Good News: अब फ्री में होगी कोरोना की जांच, एक घंटे में आ जाएगी रिपोर्ट

सीओ सिटी हरीश भदौरिया का कहना है कि वीडियो दिवाली का होने की बात सामने आ रही है। आराेपी के घर दबिश दी गई थी लेकिन वीडियो के वायरल हाेने के बाद से वह फरार है। जल्द आराेपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग