25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर में शुरु हुई कोरोना की जांच, महज 2 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

Highlights अभी तक सहारनपुर से कोरोना सैंपल मेरठ और नाेएडा भेजे जाते थे। अब सहारनपुर अस्पताल में ही मशीन लग गई है जाे महज दाे घंटे में रिपाेर्ट देगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 9 Jun 2020, 5:31 PM IST

corona-1_1.jpg

corona virus

सहारनपुर। कोरोना वायरस ( Corona virus ) की जांच के लिए अब दो से तीन दिन का इंतजार नहीं करना होगा। सहारनपुर जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए टू नेट मशीन चालू हो गई है। मंगलवार को इस मशीन ने रिपोर्ट देने शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर अस्पताल में महिला ने फ़र्श पर दिया नवजात को जन्म, वीडियो वायरल

मंगलवार को जो जांच मशीन से की गई है उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ सुनीत कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि सहारनपुर में प्रवासी मजदूरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में हर रोज कोरोना सैंपल का ग्राफ भी ऊपर उठ रहा है। सहारनपुर में अभी तक कोरोना ( COVID-19 virus ) की जांच किए जाने की सुविधा नहीं थी। सैंपल को जांच के लिए नोएडा और मेरठ भेजा जाता था पिछले दिनों जब नमूनों की संख्या अधिक हो गई थी तो मेरठ और नोएडा से भी कुछ नमूनों को लखनऊ भेज दिया गया था।इस वजह से रिपोर्ट आने में काफी इंतजार करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: Good News: अब फ्री में होगी कोरोना की जांच, एक घंटे में आ जाएगी रिपोर्ट

जिला अस्पताल में ही ट्रूनेट मशीन इंस्टॉल हो गई है और इस मशीन से अब नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अब कोरोना वायरस की जांच के लिए सहारनपुर के लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा और कुछ ही समय बाद उनकी रिपोर्ट मिल जाया करेगी।


फ्रंट लाइन पर काम करने वालों की भी होगी जांच
अभी तक जो प्रवासी मजदूर जिले में पहुंच रहे थे प्राथमिकता उन्हीं के नमूनों को दी जा रही थी। सबसे अधिक उन्हीं के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे थे। अब जब जिले में ही मशीन चालू हो गई है तो अब फ्रंटलाइन पर काम कर रहे कर्मचारियों जैसे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों समेत सफाई कर्मियों की जांच भी प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। ये सभी वो कोरोना कर्मवीर हैं जो हाई रिस्क जोन में काम कर रहे हैं।