25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर अस्पताल में महिला ने फ़र्श पर दिया नवजात को जन्म, वीडियो वायरल

Highlights प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला काे अस्पताल में नहीं मिला सही उपचार अस्पताल के वार्ड के फर्श पर ही दिया बच्चे काे जन्म  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 9 Jun 2020, 5:22 PM IST

video_viral.jpg

video viral

सहारनपुर। जिला अस्पताल के महिला वार्ड में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गर्भवती महिला ने वार्ड के गेट पर ही नवजात शिशु को जन्म दे दिया। इस दौरान किसी अन्य महिला ने गर्भवती महिला की हो रही इस दुर्दशा की वीडियो बना ली और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल ( viral video ) होने के बाद अस्पताल के स्टाफ की यह लापरवाही उजागर हुई तो महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर ने इस पर सफाई दे दी।

यह भी पढ़ें: Good News: अब फ्री में होगी कोरोना की जांच, एक घंटे में आ जाएगी रिपोर्ट

महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर का कहना है कि इस पूरे मामले में स्टाफ की कोई गलती नहीं है। महिला को उसके परिजन ही ड्रिप लगे हुए डिलीवरी रूम से बाहर ले आए थे। उन्होंने यह भी कहा है कि डिलीवरी बाहर गेट पर नहीं हुई है बल्कि महिला अस्पताल के अंदर ही हुई है।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में 24 घंटे में कोरोना के 12 नये मामले सामने, कपड़ा व्यापारी समेत दाे की माैत

पूरा मामला सोमवार रात का है। सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में एक महिला ने नीचे फर्श पर ही छोटे बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला के पति के अनुसार गर्भवती महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार रात को महिला की डिलवरी होनी थी। रात में परिजन महिला को लेकर हॉस्पिटल लेकर आये लेकिन महिला अस्पताल में गर्भवती महिला को भर्ती करने से इंकार कर दिया गया। डॉक्टर की इस लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि, गर्भवती महिला ने फर्श पर ही नवजात को जन्म दे दिया। यह देख पास में ही बैठी किसी महिला ने फर्श पर बच्चे को जन्म दे रही महिला का वीडियो बना लिया।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में दिन दहाड़े फाइनेंसकर्मियों से 1.5 लाख की लूट, 24 घंटे बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं

अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना पर महिला अस्पताल की सीएमएस अनिता जोशी कहना है कि, महिला को लेबर रूम में रुकने को कहा गया था लेकिन परिजनों ने नहीं सुनी। सब कुछ इतना अचानक हुआ कि महिला ने बच्चे को लेबर रूम के गेट पर ही जन्म दे दिया। यह भी जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है अस्पताल प्रशासन की इसमें कोई गलती नहीं है। जबकि वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला फर्श पर बच्चे को जन्म दे रही है।