मुजफ्फरनगर

दावत नहीं देने से नाराज सगे भाई ने बहन के साथ किया ये काम, देखें वीडियो

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
2 min read
sisters

शामली। कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव में सनकी भाई ने परिवार की तीन महिलाओं पर हमला कर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। सनकी भाई ने 4 महिलाओं की लाठी-डंडों से जबरदस्त पिटाई की और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को घर में हुए प्रोग्राम में दावत पर नहीं बुलाया गया था। जिससे नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है। मारपीट की घटना के बाद परिवार के लोगों ने चारों महिलाओं को कांधला सीएससी में भर्ती कराया, जहां एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मामला कांधला थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर का है। जहां 40 दिन पूर्व एक युवक सलमान की मौत हो गयी थी। उसी के बाद से मृतक की पत्नी इद्दत में थी, जो गुरुवार को पूरी हुई। जिसके बाद गुरुवार को ग्रामीणों व रिश्तेदारों को दावत देने का प्रोग्राम बनाया गया। लेकिन इस दावत में सगे भाई को बुलावा नहीं भेजा गया। जिस पर नाराजगी जताते हुए सनकी भाई ने घर पर मौजूद चारों महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।

जहां चारों महिलाओं की लाठी-डंडों से जबरदस्त तरीके से पिटाई की। साथ ही वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक का नाम फरमान है। घटना के बाद सभी घायलों को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Published on:
02 Mar 2018 04:54 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी