मुजफ्फरनगर

यूपी: जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव, दाे दिन से लापता था युवक

अचानक लापता हाे गया था युवक अगले दिन पेड़ पर लटका मिला शव पिता ने जताई हत्या की आशंका

2 min read
muzaffarnagarar.jpg
muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) गांव रामपुर में रविवार को उस समय कोहराम मच गया जब शुक्रवार की शाम से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में एक शीशम के पेड़ से लटका मिला। इस मामले को जहां पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर उलझ गई है वहीं मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

मामला थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव रामपुर का है। यहां शुक्रवार को लगभग तीन बजे खेत से चारा लाने के बाद लापता हुए शुभम पुत्र प्रमोद उम्र 19 वर्ष का शव आज सुबह जंगल के खेत में एक शीशम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर पहुंचे सीओ बुढाना गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि यह युवक शुभम पुत्र प्रमोद जो शुक्रवार को लगभग 3 बजे लापता हुआ था उसका शव आज खेत में शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। मगर जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

मृतक शुभम के पिता प्रमोद का कहना है कि शुभम शुक्रवार को खेत से चारा लेकर वापस घर आया और बग्गी घर खड़ी करके दाेबारा गया और फिर लापता हुआ। पिता ने बताया कि उन्हाेंने थाने में भी शिकायत की थी मगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के लिए फोटो लाने के लिए कहा था। अगले दिन फोटो लेकर गए थे लेकिन इसी बीच बेटे का शव मिलने की सूचना मिल गई। पिता ने आराेप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।

Updated on:
17 Aug 2020 10:23 pm
Published on:
16 Aug 2020 06:57 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा