मुजफ्फरनगर

जान जोखिम में डालकर बच्चे ने नशे के खिलाफ बुलंद की आवाज

एसएसपी को दी नशा तस्करों की जानकारी तस्कर खतरनाक नशे का कर रहे हैं कारोबार
less than 1 minute read
ddd_1.png

मुज़फ्फरनगर. एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते जनपद भर से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले दिनों पुलिस और दर्जनों से भी ज्यादा नशा बेचने वाले लोगों को जेल की हवा खिलाई जा चुकी है। मगर उसके बाद भी एक युवक ने थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुकड़ा में नशीली वस्तुओं को बेचने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, मंगलवार को कचहरी परिसर स्तिथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव कुकड़ा निवासी युवक ने एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही महताब पुत्र सहाबु, पोदी पुत्र सहाबु, लालू पुत्र मोहमद जान पिछले काफी समय से अवैध नशीली दवाइयां, ड्रग, चरस, गांजा और भांग का कारोबार कर रहे हैं। इनका एक साथ कुछ समय पूर्व इसी कारोबार में पकड़ा गया था, जो वर्तमान में जेल में बंद है और अब ये तीनों एक साथ मिलकर नशे का कारोबार कर रहे हैं। इनके कारोबार के बारे में पुलिसकर्मियों को भी मालूम है, लेकिन पुलिसकर्मी इनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करते।

ये दबंग किस्म के व्यक्ति हैं, अगर इन्हें इस तरह का कारोबार करने से नहीं रोका गया तो मोहल्ले के बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है। इसलिए मैं चाहता हुं कि इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और इनके इस कारोबार को बंद करवाया जाए।

Published on:
19 Nov 2019 07:23 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी