मुजफ्फरनगर

चौराहे पर हुई तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत, युवकों की हालत गंभीर- देखें वीडियो

Highlights पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में कराया भर्ती हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचा परिवार किसी भी पक्ष ने नहीं दी लिखित शिकायत  

less than 1 minute read
Feature image

मुजफ्फरनगर। जिले के थाना मीरापुर क्षेत्र में दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को सरकारी अस्पताल जानसठ में भर्ती कराया। जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर क्षेत्र के गांव मुझेड़ा निवासी उमरदीन पुत्र सईद साथी के साथ अपनी बाइक से किसी कार्य से मीरापुर आया था। बाइक सवार दोनों युवक वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनो थाने के समीप पहुंचे तो सामने से बाइक पर सवार होकर गांव सलारपुर थाना जानसठ निवासी जावेद की उनकी बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनो बाइक सवार उमरदीन व जावेद गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को सरकारी अस्पताल जानसठ में भर्ती कराया है। सूचना पाकर घायलों के परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुच गए थे। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Published on:
02 Dec 2019 07:54 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा