मुजफ्फरनगर

एक लड़की के 10 दूल्हे, थाने पहुंचा मामला तो सामने आई खतरनाक सच्चाई, सात लोग गिरफ्तार

UP Crime: यूपी के मुजफ्फरनगर में लुटेरी दुल्हन का गिरोह पकड़ा गया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दुल्हन ने अब तक 10 लड़कों से शादी की और सुहागरात के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया।
2 min read
Adult girl marriage honeymoon night video scandal on wedding night

Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की तितावी थाना पुलिस ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर निवासी लुटेरी दुल्हन निक्की को गिरफ्तार किया है। निक्की के खिलाफ मुजफ्फरनगर जिले के गांव खेड़ी दूदाधारी निवासी बादल ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बादल ने बताया था कि उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिला निवासी निक्की की शादी उसके साथ एक मार्च को हुई थी। दो मार्च को उसकी सुहागरात थी।

इसी दिन निक्की घर का सारा सामान समेटकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर तितावी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 380, 406 और 420 में मुकदमा दर्ज कर गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें लुटेरी दुल्हन निक्की सहित उसके गैंग की आशा, ओमवती, कृष्णा, नन्हे, इरशाद और कविता शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 10 लोगों को उन्होंने अपना शिकार बनाया है। अभी तक ये लोग पुलिस की पकड़ में नहीं आए थे।

तितावी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि दुल्हन निक्की के गैंग वाले जरूरतमंद लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इस दौरान सात सदस्यों में से दो लोग निक्की के माता-पिता और बाकी सदस्य भाई-बहन, रिश्तेदार बनकर दूल्हा पक्ष से मिलते थे। बात पक्की होने पर निक्की की दूल्हे से बाकायदा रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कराई जाती थी। इसके बाद सुहागरात वाले दिन जब दूल्हा पक्ष के लोग सो जाते थे। तब निक्की घर का सारा सामान समेटकर गैंग के सदस्यों की मदद से फरार हो जाती थी।

मुजफ्फरनगर के एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया “थाना तितावी पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग एक खास तरीके से कार्य करता था। लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूट लेता था। गैंग के लोगों में से कोई निक्की की मां, कोई पिता, कोई भाई के साथ रिश्तेदार बन जाते थे। इसके बाद रीति रिवाज से धूमधाम से शादी रचाई जाती थी। बाकयदा लड़की की विदाई कराई जाती थी। ससुराल जाने के बाद सुहागरात को ही लुटेरी दुल्हन घर में हाथ साफ करके अपने गैंग की सहायता से फरार हो जाती थी।”

मुजफ्फरनगर के एसपी देहात आदित्य बंसल ने क्या बताया?

एसपी देहात आदित्य बंसल ने आगे बताया “तितावी पुलिस ने जब लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्यों का आपराधिक इतिहास का खंगाला तो पाया कि ये लूट और बाइक चोरी के मामलों में भी संलिप्त रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 10 फर्जी शादियां कर लूट की घटना को अंजाम देना कबूला है। पुलिस इन मामलों की पड़ताल में लगी है। ये गैंग अपने शिकार को मैन्युअली ही टारगेट करता था। गैंग के कुछ सदस्य मीडिएटर बनकर सामने आते थे और शादी की चाहत रखने वाले लोगों को अपने जाल में फंसा लेते थे। पुलिस अब उन पीड़ितों की तलाश कर रही है। जिन्हें इन्होंने पहले अपना शिकार बनाया है।”

Updated on:
11 May 2024 11:55 am
Published on:
10 May 2024 02:47 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर किसान हत्याकांड: 15 साल बाद चार दोषियों को फांसी की सजा, 1.20 लाख का जुर्माना भी

कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा