मुजफ्फरनगर

दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मियों पर लगा घर में घुसकर युवती और महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मचा हड़कंप

दरोगा व अन्य पुलिसकर्मियों पर घर में सो रही युवती व महिला को जगाकर छेड़छाड़ करने का आरोप।

2 min read
UP police
दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मियों पर लगा घर में घुसकर युवती और महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मचा हड़कंप

शामली। जनपद में पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिली है। जहां पर बाग ठेकेदार के घर में दबिश देने गयी पुलिस ने अभद्रता की है। आरोप है कि झिंझाना पुलिस ने घर की लड़कियों और महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौच की और घर में रखा जरूरी सामान भी तोड़ दिया। जिससे आहत होकर पीड़ित परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एएसपी शामली से कार्रवाई की मांग की है। उक्त आरोपी दरोगा व पुलिसकर्मियों पर पहले भी कई बार अभद्रता का आरोप लग चुका है।

दरअसल मामला झिंझाना थाना क्षेत्र का है, जहां कस्बा झिंझाना में देर रात कालूराम सैनी के घर में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसवाले घुस आए। वहीं परिजनों का आरोप है कि घर में मौजूद कालूराम की पुत्रवधू और बेटी सोनम के साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की है। पुलिस वालों ने पहले तो घर की महिलाओं को जगाया और फिर घर में रखा सामान उथल-पुथल करने लगे, जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट व गाली -गलोज की। घटना उस समय की है जब कालूराम व उसकी पत्नी बाग में रखवाली के लिए गए हुए थे और उनकी बेटी व पुत्रवधु घर पर अकेली थीं। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही कालूराम व उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन उनके घर पर पहुंचने से पहले ही पुलिस वाले मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की बेटी का कहना है कि जब उन्होंने पुलिस वालों से तलाशी लेने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि एक मामले में वो उनके घर दबिश देने के लिए आए हैं। लेकिन पीड़ितों का कहना है कि उन पर कोई भी आपराधिक मुकदमा नहीं है और न ही उनका किसी से झगड़ा हुआ है। फिर भी पुलिस ने जबरन घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी की है। जिससे आहत होकर परिवार के लोग एसपी ऑफिस पहुंचे और उक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपी दरोगा का नाम आदेश सैनी बताया जा रहा है जो 5 पुलिसकर्मियों को साथ लेकर पीड़ितों के घर पहुंचा था।

दरअसल दरोगा आदेश सैनी अपनी इन हरकतों से पहले भी चर्चाओं में रह चुका है। फिलहाल पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एएसपी शामली श्लोक कुमार ने सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी को जांच के आदेश दिए हैं।

Published on:
17 Jun 2018 08:27 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा