3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालू माफियाओं का एसडीएम की गाड़ी पर हमला, सुरक्षाकर्मी घायल

बालू माफियाओं का एसडीएम की गाड़ी पर हमला, सुरक्षाकर्मी घायल

2 min read
Google source verification
attack on sdm car in garautha jhansi

बालू माफियाओं का एसडीएम की गाड़ी पर हमला, सुरक्षाकर्मी घायल

झांसी। अवैध खनन की शिकायतों पर जांच करने को एसडीएम की गाड़ी से गई टास्क फोर्स में शामिल सुरक्षाकर्मियों व अन्य स्टाफ पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। यह सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक महकमे में नीचे से ऊपर तक हड़कंप मच गया। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसे ट्रैक्टर समेत थाने लाया गया। यहां पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नहीं रुक रहा है अवैध खनन
योगी राज में तमाम घोषणाओं के बावजूद अवैध खनन पर रोक लगती नजर नहीं आ रही है। जिले में भी बालू माफियाओं के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। इसका उदाहरण एक बार फिर उस समय नजर आया, जब बालू माफियाओं ने एसडीएम गरौठा के साथ चलने वाले सुरक्षाकर्मियों के की पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों को बचाया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे ट्रैक्टर समेत थाने लाया गया। जहां मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
एसडीएम ने अपनी गाड़ी से भेजी थी टीम
अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गरौठा एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ गरौठा थाने पहुंचे। वहां वह थाने में बैठ गये और गाड़ी से अपने सुरक्षाकर्मियों को चेकिंग करने के लिए पोस्ट आफिस के पास भेज दिया। चेकिंग के दौरान उनके साथ चलने वाले सुरक्षाकर्मियों को बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नजर आई। एसडीएम की गाड़ी देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगा। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने उक्त ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए पीछा किया। यह देख ट्रैक्टर चालक ने अपने साथियों को सूचित कर दिया। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और पीछा कर रही एसडीएम की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले में गाड़ी में सवार सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। आनन-फानन में इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस को मौके पर आता देख बालू माफिया भागने लगे। पुलिस ने किसी प्रकार ट्रैक्टर चालक हरिओम रायकवार को वाहन समेत पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग निकले।
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
इस मामले में पुलिस ने होमगार्ड शिवराम पाल की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक हरिओम, विकास पटसारिया, जीतू बुन्देला, राजदीप बुन्देला, मेहरबान बुन्देला, राजेन्द्र बुन्देला समेत आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की।