मुजफ्फरनगर

देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले चौधरी रघुवीर सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर और शामली के अंतिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पैतृक गांव बरवाला में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
2 min read
Muzaffarnagar
देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले चौधरी रघुवीर सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर. शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौधरी रघुवीर सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मौत की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। चौधरी रघुवीर सिंह नेे शुक्रवार सुबह 5 बजे गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली, जिसके बाद उनकेे पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बरवाला लाया गया। जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासनिक अमले के साथ साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद संजीव बालियान सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौधरी रघुवीर सिंह के पार्थिव शरीर को उनके बेटे रविंद्र सिंह ने मुखाग्नि दी।

बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौधरी रघुवीर सिंह का जन्म 1921 में मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव बरवाला में एक किसान परिवार में हुआ था। रघुवीर सिंह के परिवार का देश की रक्षा और सुरक्षा में अहम योगदान रहा है। उनके सहित उनके परिवार के कई लोग द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर कारगिल युद्ध तक होने वाली सभी लड़ाइयों में शामिल रहे हैं। चौधरी रघुवीर सिंह वर्तमान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आजाद हिंद फौज के मुजफ्फरनगर और शामली जिले के अंतिम फ्रीडम फाईटर थे, जिनके निधन के बाद अब जिले में कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह 5 बजे उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल गाजियाबाद में अंतिम सांस ली।

चौधरी रघुवीर सिंह ने द्वितीय विश्व युद्ध मे बर्मा, सिंगापुर, जापान, मलाया आदि मोर्चों पर रहे। वे आर्टिलरी रेजिमेंट के सैनिक रहे। उनके परिवार में एक पुत्र एवं दो पुत्री हैं। सभी सरकारी सेवाओं में है। उनका पुत्र रविन्द्र सिंह लोक निर्माण विभाग शामली में अधिशासी अभियंता के पद पर है। रघुवीर सिंह का जीवन बेहद अनुशासित और सादगी भरा रहा। सेना के बाद वे दिल्ली पुलिस में भी रहे और 1981 में सेवानिवृत्त हुए। उनका अंतिम संस्कार गांव बरवाला में किया गया। अंतिम संस्कार के समय पूर्व केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फरनगर के सांसद डॉ संजीव बालियान, चरथावल विधायक विजय कश्यप, कई गांवों के प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों सहित एडीएम, एसपी क्राइम, सीओ बुढाना, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Published on:
19 May 2018 12:24 pm
Also Read
View All
6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर