1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजित सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर दिया विवादित बयान कि लखनऊ से दिल्ली तक मची खलबली

अजित सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर दिया विवादित बयान कि लखनऊ से दिल्ली तक मची खलबली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 May 2018, 10:43 AM IST

kairana

अजित सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर दिया विवादित बयान कि लखनऊ से दिल्ली तक मची खलबली

शामली. कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता से उनके पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने शामली के गांव लिसाढ़ में सपा-रालोद गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के पक्ष में आयोजित एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान एक विवादित बयान देते हुए खलबली मचा दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गांव में किसानों के खेतों की फसल खाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री घूम रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कैराना उपचुनाव: जाट आरक्षण समिति ने कहा- भाजपा की हार के बाद योगी जी को सपने में भी जाट दिखाई देंगे

राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया चौधरी अजित सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपने प्रत्याशी के पक्ष में जनता से विकास और गन्ना भुगतान समय पर कराने के नाम पर वोट करने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तुलना पशुओं से की। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल खाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव में घूम रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया। आज के समय वे देशभक्ति की बात कर रहे हैं और जिन्होंने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया वे देशद्रोही हो गए हैं। जिन्होंने कभी नागपुर के आरएसएस कैंप में तिरंगा नहीं फहराने दिया। वह अब हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति की बातें करते हैं। इन लोगों को झूठ बोलने में कोई एतराज नहीं है। चौधरी अजित सिंह ने किसानों की गाय, बैल और बछड़ों को एटीएम बताते हुए कहा कि बछड़े को बेचकर 60-70 हजार रुपए ले सकते थे, लेकिन अब उनको कोई खरीदने के लिए भी तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: इस सपा नेता समेत छह को उम्र कैद की सजा, जानिये क्या है मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा कि बिहार के पटना में मोदी जी ने कहा कि हमने 1 सप्ताह में 8.30 लाख शौचालय बना दिए हैं। जबकि मीडिया के माध्यम से पता चला कि आज तक वहां पर गड्ढे नहीं खुदे हैं। उन्होंने कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने पर कहा कि 118 विधायक विपक्ष के पास हैं और 104 विधायक बीजेपी के है। लेकिन, गवर्नर ने फोन कर बीजेपी को बुला लिया है। ऐसी बेईमान सरकार कहीं दिखाई नहीं देगी। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों को पहचान दी थी कि किसान नाम की भी कोई चीज होती है उसकी भी कोई जरूरत है और ताकत है। उन्होंने कहा कि दोनों विरासत अब खतरे में है। कौम का मतलब मेरा किसानों से है इसमें कश्यप पंडित मुस्लिम सब शामिल हैं और अब अगर इस चुनाव में नहीं चेते तो उसके बाद कोई भी आपकी फिक्र करने वाला नहीं है।

देखें वीडियो- सेतु निगम के अधिकारी यहां भी कर रहे हैं वाराणसी जैसे बड़े हादसे का इंतजार

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश