मुजफ्फरनगर

VIDEO: मदरसे को लेकर एक और विधायक का बड़ा बयान, देखें पूरा वीडियो

बीजेपी विधायक का खुलासा देश के कई मदरसों की चल रही है चेकिंग
less than 1 minute read
muzaffarnagar
मदरसे को लेकर एक और विधायक का बड़ा बयान, देखें पूरा वीडियो

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के देवबंद से पकड़े गए दो आतंकियों के बाद इस पर माहौल गर्म है। जिसे लेकर अब बीजेपी विधायक ने बड़ा बयान दे दिया है। मुजफ्फरनगर विधायक उमेश मलिक ने मदरसों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया और कहा कि सिर्फ देवबंद से ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में जहां भी इस तरह के मदरसे बने हुए हैं जो अनाधिकृत है उन सब की चेकिंग चल रही है।

बीजेपी विधायक उमेश मलिक का कहना है कि पड़ोसी जिले से जैश ए मोहम्मद का मेंबर पकड़ा गया है। उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में जहां भी इस तरह के मदरसे बने हुए हैं जो अनाधिकृत है। उन सब की चेकिंग चल रही है। सब जगह छापे लग रहे है और अभी पिछले दिनों मेरी विधानसभा क्षेत्र में एक हरसोली का मदरसा था, जो पूरी तरह से अवैध बन रहा था और इतना बड़ा हॉल बनाया जा रहा था जिसमें 2 से ढाई हजार लोग छुप सकते थे। तत्काल उस पर कार्यवाही कराई गई और पूरी जांच के बाद वह बंद करवा दिया गया। अगर वह दोबारा से निर्माण करेंगे तो उसको तुड़वा भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छे मदरसों के लिए सरकार बजट भी पास कर रही है।

Updated on:
25 Feb 2019 03:43 pm
Published on:
25 Feb 2019 03:43 pm