मुजफ्फरनगर

जानिये, क्यों भाजपा के कद्दावर विधायक ने ही कहा- भाजपा की सरकार बनना मुश्किल

मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी के बयान से मचा राजनीतिक घमासान

2 min read
muzaffarnagar
जानिये, क्यों भाजपा के कद्दावर विधायक ने ही कहा- भाजपा की सरकार बनना मुश्किल

मुजफ्फरनगर. अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा के बड़बोले विधायक विक्रम सैनी फिर से चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर खलबली मचा दी है। मीडिया से मुखातिब विधायक विक्रम सैनी ने कहा है कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष रहेंगे तब तक हमारी ही सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं रहे तो भाजपा की सरकार बनना मुश्किल है।

जैसे-जैसे 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के नेताओं के तेवर उग्र हो रहे हैं। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा के बड़बोले विधायक विक्रम सैनी ने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी कर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। विक्रम सैनी ने मीडिया के सामने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ठगबंधन इसलिए यह ज्यादा नहीं चल पाएगा। सरकार भाजपा की ही बनेगी।

वहीं उन्होंने शेखी बघारते हुए कहा कि राहुल गांधी को हम हरा देंगे। वे इस बार चुनाव नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद ही संसद में कहते हैं कि मैं पप्पू हूं और आंख मारते हैं। आंख मारकर शासन नहीं चलाया जा सकता है और न ही इससे वोट मांगी जाती हैं। वोट तो हाथ जोड़कर मांगी जाती हैं। एक राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष संसद में आंख मारे ये बहुत गलत है। जनता कहां इसे बर्दाश्त करेगी। विक्रम सैनी यहीं नहींं रुके उन्होंने कहा कि पता नहीं राहुल जी में क्या कमी है जो शादी नहीं कर रहे हैं। ये उनका निजी मामला है, लेकिन वे लड़कियों के हाथ बहुत पकड़ते हैं। अभी मैं वाट्सएप पर देख रहा था कि कहीं पर उन्होंने आदिवासी लड़की का हाथ पकड़ लिया था। उन्होंने दावा किया कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष रहेंगे तब तक हमारी सरकार बनेगी । अगर ये बेचारा राहुल गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं रहा तो हमारी सरकार बनना मुश्किल है।

Published on:
10 Oct 2018 09:41 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा