मुजफ्फरनगर

Video; CAA के समर्थन में भाजपा ने निकाली पदयात्रा, मोदी-योगी के मंत्रियों के साथ जुटी हजारों की भीड़

Highlights- सीएए के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा ने मुजफ्फरनगर में निकाली पदयात्रा- केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान व यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान भी हुए आयोजन में शामिल- चेतन चौहान बोले- सीएए नागरिकता देने का कानून, छीनने का नहीं

2 min read
bjp-padyatra.jpg

मुजफ्फरनगर. नागरिकता संशोधन एक्ट के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से देशभर में भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को मुजफ्फरनगर में एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में भाजपा के दिग्गज नेता केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान व परमधाम न्यास के संस्थापक चंद्र मोहन महाराज के साथ हजारों लोगों की भीड़ ने कदम से कदम मिलाए। पदयात्रा से पहले राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस जनसभा में भी हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही।

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने मौके पर मौजूद भीड़ को नागरिकता संशोधन एक्ट की बारीकियों के बारे में समझाया। उन्होंने 20 दिसंबर को हिंसा और उपद्रव का जिक्र करते हुए कहा कि इस पूरे मामले में निर्दोष लोगों को छेड़ा नहीं जाएगा। जबकि आरोपियों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं, प्रदेश कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने क्रिकेट खेलने के दौरान पाकिस्तान जाने के अनुभव को लोगों के बीच में साझा किया। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता देने का बिल है न कि किसी की नागरिकता छीनने का। उन्होंने कहा कि जिनके बाप दादा हिंदुस्तान में पैदा हुए हैं उनकी नागरिकता कोई छीन नहीं सकता।

इस दौरान परमधाम के संस्थापक चंद्र मोहन महाराज ने कहा कि देश से जाति प्रथा समाप्त होनी चाहिए तभी हिंदुस्तान मजबूत होगा। उन्होंने सलाह दी कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। वहां एक पुजारी एससी और दो पुजारी ओबीसी व एक पुजारी सामान्य वर्ग के होंगे तो अपने आप ही भेदभाव खत्म हो जाएगा। इसी तरह पूरे देश में जितने भी बड़े मंदिर हैं, उनमें भी यही व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को लेकर कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान धारा 370 के साथ अधूरा था। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर पूरा किया गया है।

पदयात्रा के दौरान लोगों के हाथ में तिरंगा लहरा रहे थे। लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से पदयात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान हजारों लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में ही पदयात्रा समाप्त की गई।

Published on:
12 Jan 2020 05:10 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा