इस दौरान विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि यहां कोई पीड़ित नहीं है, यहां लोग पीड़ित होने का ड्रामा करते हैं। मैं कहता हूं जो पीड़ित हैं, उनके लिए पाकिस्तान-अफगानिस्तान के रास्ते खोल दिए जाने चाहिएं। पाकिस्तान में रह रहे हमारे हिंदू, सिख, ईसाई भाई दुखी हैं। वह कहते हैं कि हर महीने 20-20 लड़कियां गायब कर दी जाती हैं। हत्या कर दी जाती हैं तो उनको भारत में बुला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी है कि पाकिस्तान को भी सीएए जैसा कानून बनाना चाहिए, ताकि लोग वहां भी जा सकें। उन्होंने कहा कि मैं 25 परिवारों को खतौली में बसाने की घोषणा करता हूं। अगर सरकार से भी मदद नहीं मिलेगी, तो हम इनको मकान बनाकर देंगे।