28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Amroha / कैबिनेट मंत्री ने उड़ाया सपा अध्यक्ष का मजाक, बोले- फ्री हैं अखिलेश यादव, फिल्म ही देखेंगे

कैबिनेट मंत्री ने उड़ाया सपा अध्यक्ष का मजाक, बोले- फ्री हैं अखिलेश यादव, फिल्म ही देखेंगे

Highlights- Akhilesh Yadav के पार्टी के कार्यकर्ताओं को 'छपाक' दिखाने की बात पर Chetan Chauhan ने कसा तंज- बोले- जांच के बाद हर हाल में आजम खान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी - कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra को भी दी नसीहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Jan 2020, 5:11 PM IST

akhilesh-yadav.jpg

अमरोहा. बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के जेएनयू (JNU) पहुंचने के बाद से उनकी फिल्म छपाक (Chhapaak) को लेकर देशभर में कहीं विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं तो कहीं समर्थन किया जा रहा है। इसको लेकर भाजपा (BJP) व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पार्टी के कार्यकर्ताओं को 'छपाक' (Chhapak) दिखाने की बात पर उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान (Cabinet Minister Chetan Chauhan) ने उनका मजाक बनाया है। चेतन चौहान ने चुटकी लेते हुए कहा है कि अखिलेश यादव इन दिनों बिल्कुल फ्री हैं, इसलिए अब फिल्म ही देखेंगे।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- हिंदुस्तान में पीड़ित मुस्लिम पाकिस्तान चले जाएं, देखें Video

उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू पहुंचने के बाद उनकी फिल्म को लेकर देशभर में छिड़ी बहस पर कहा कि फिल्म को धर्म से जोड़कर देखना बिल्कुल गलत है। फिल्म छपाक को सिर्फ मनोरंजन और समाज के लिए दिए गए संदेश से जोड़कर ही देखें। उक्त बातें चेतन चौहान ने जोया रोड पर आश्रय गृह के उद्घाटन के दाैरान शुक्रवार को कही। वहीं, चेतन चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ कसे जा रहे शिकंजे पर कहा कि आजम खान ने लोगों की जमीनों पर कब्जा करते हुए जौहर यूनिवर्सिटी बनाई है। उन्होंने सबसे ज्यादा मुस्लिमों की ही जमीन पर कब्जा किया है। जांच के बाद हर हाल में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहीदों के परिवार से मिले प्रियंका

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को नसीहत देते हुए कहा कि वह सिर्फ उपद्रव में घायल लोगों से मुलाकात नहीं करें, बल्कि देश की सीमा पर शहीद होने वाले जवानों के परिवारों से भी मुलाकात करें। उन्होंने कहा कि प्रियंका दिखावे की सियासत करती हैं। उन्हें इससे कुछ हासिल नहीं होगा। जनता भी अब इस सच्चाई को जान चुकी है। लोग अब उनके बहकावे में नहीं आएंगे।

यह भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में बंद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश, दो केसों में मिली जमानत