वहीं उन्होंने सीएए को लेकर कहा कि यह देशहित का कानून है। हमारे पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में पीड़ित हिंदू, सिख, ईसाई व फारसी को नागरिकता देने का कानून है। उन्होंने कहा कि जेएनयू में देशद्रोही किस्म के लोग हैं, जो भारत से प्यार नहीं करते और पाकिस्तान जैसे देश के इशारों पर काम करने वाले हैं। ऐसे छात्रों को वहां से प्रवेश निषेध होना चाहिए। वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने को लेकर कहा कि अभेनेत्री जेएनयू में चली गई, लेकिन उसे वहां नहीं जाना चाहिए था। देश के नागरिक को सोचना चाहिए कि जो देश के खिलाफ हैं उनकी फिल्म देखनी चाहिए या नहीं या उसका विरोध किया जाए। उन्होंने कहा कि मैं तो बिल्कुल भी यह फिल्म नहीं देखूंगा।