मुजफ्फरनगर। जेएनयू में छात्रों से मिलने पहुंची फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को लेकर जहां कई स्थानों पर विरोध किया जा रहा है तो वही फिल्म देखने वालों की भी भीड़ लगी हुई है। इसी बीच मुजफ्फरनगर में सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर उन्हें छपाक फिल्म न देखने देने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर सपा युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष शमशेर मलिक ने आरोप लगाया कि वे भोपा रोड स्थित ग्रैंड प्लाजा मॉल में दर्जनों कार्यकर्ता छपाक फिल्म देखने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें फिल्म नहीं देखने दी।