वहीं, दूसरा मामला 15 नवंबर 2018 का है। बता दें कि 15 नवंबर 2018 को चंद्रशेखर गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित वृंदा गार्डन में अपने परिचित के यहां एक सगाई समारोह में पहुंचे थे। इसी बीच एक व्यक्ति धर्मेंद्र ने चंद्रशेखर से पूछा कि आपको हथियारबंद लोगों जरूरत क्यों है। यह सुनते ही चंद्रशेखर के साथ आए एक युवक ने धर्मेंद्र को थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित धर्मेंद्र ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धर्मेंद्र ने इस केस में चंद्रशेखर समेत अन्य को आरोपी बनाया था। एसीजेएम की अदालत में इस मामले को लेकर भी जमानत अर्जी दाखिल की गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।