मुजफ्फरनगर

मनचले बीच सड़क पर कर रहे थे छेड़छाड़, तभी पहुंच गया ये युवक और फिर जो हुआ, देखें वीडियो

प्रदेश भर में छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। वहीं सीएम योगी की एंटी रोमियो स्कवायड भी गायब नजर आ रही है।

2 min read
demo
मनचले बीच सड़क पर कर रहे थे छेड़छाड़, तभी पहुंच गया युवक और फिर जो हुआ, देखें वीडियो

शामली। प्रदेश भर में छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। वहीं सीएम योगी की एंटी रोमियो स्कवायड भी गायब नजर आ रही है। वहीं इस तरह की वारदातों का अगर कोई विरोध करे तो उसके साथ मारपीट हो जाती है। ऐसा ही एक मामला मोहल्ला रेलपार का है। जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर आधा दर्जन युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में घायल युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर रहे युवकों का विरोध किया था। युवक के शोर मचाने पर जब मोहल्लेवासी दौड़े तो हमलावर युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। युवक को गंभीर हालत में मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

बता दें कि मामला शामली के थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार का है, जहां मोहल्ले का ही एक युवक अनूप घर के पास रजवाहे की पटरी पर खड़ा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां 3 बाइकों पर करीब आधा दर्जन युवकों का एक गुट पहुंचा और बीच रास्ते में खड़े होकर वहां से गुजर रही युवतियों के साथ छेड़खानी करने लगे। इस बात को लेकर जब युवक ने उनका विरोध किया तो यह विरोध मनचलों को नागवार गुजरा और उन्होंने लाठी, डंडे, बेल्ट और धारदार हथियारों से युवक पर हमला बोल दिया।

बताया जाता है कि मनचलों ने अकेले युवक को जबतक पीटते रहे तब तक वह मरणासन्न हालत में नहीं पहुंचा। जब मोहल्लेवासियों ने उनको देखा और उनकी तरफ दौड़े तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद सड़क पर घायल पड़े युवक को मोहल्लेवासियों ने गंभीर हालत में शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने युवक की हालत को चिंताजनक देखते हुए मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। छेड़छाड़ के विरोध में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना से पुलिस में हड़कंप मचा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।

गंभीर घायल हुए युवक की मां का कहना है कि जिस वक्त आधा दर्जन के करीब युवक उसके बेटे को लाठी, डंडे, बेल्टों, चाकू से हमला कर रहे थे, उस समय उसने मनचलों से कई बार बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन वह नहीं माने और लगातार युवक की पिटाई करते रहे। युवक की मां ने बताया कि उसका कसूर बस इतना था कि स्कूल से आने-जाने वाली छात्राओं के साथ सभी आरोपी छेड़छाड़ कर रहे थे और आए दिन वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। जिसका युवक ने विरोध किया था।

आदर्श मंडी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पवार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है। तत्काल मौके पर एक दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों को भेजा गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
15 Sept 2018 12:56 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा