गाजियाबाद. थाना साहिबाबाद इलाके में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में है। जहां पेट दर्द की शिकायत लेकर चिकित्सक के पास पहुंची 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने आई है। दरअसल, छात्रा से लंबे समय से पड़ोस में रहने वाला एक युवक रेप कर रहा था, लेकिन डर के मारे छात्रा ने परिजनों को यह बात नहीं बताई थी। जब डॉक्टर ने जांच के बाद उसे 5 माह की गर्भवती बताया तो परिजनों के जैसे पैरों तले जमीन ही न रही। इसके बाद परिजन साहिबाबाद थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को मोहन नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी जुबेर की मां के साथ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।