मुजफ्फरनगर

ब्राह्मण महासंघ ने की आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की रखी मांग, देखें वीडियो

राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने राष्ट्रपति पर साधा नशाना बोले, जब दलित देश का राष्ट्रपति है तो उन्हें आरक्षण क्यों

2 min read
protest.png

मुज़फ्फरनगर. राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंप कर सरकार से उस पर अमल करने की मांग की है।

दरअसल, सोमवार को मुज़फ्फरनगर में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के नाम एक ज्ञापन सौंपता। इस दौरान इन लोगों ने बताया कि राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ आरक्षण के विरोध में धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि इस देश की सरकार ने सवर्णों के खिलाफ नाइंसाफी की जा रही है, जबकि इस देश में जब देश आजाद हुआ था तो आरक्षण महज 10 सालों के लिए लागू किया गया था, जिससे कि पिछड़ा वर्ग और दबे कुचले लोगों को आरक्षण देकर बराबरी पर लाया जा सके। लेकिन, देश में जो भी सरकार आती है। उसे वोटों के कारण 10 प्रतिशत और बढ़ा दिया जाता है, क्या ये पार्टी आरक्षण पर ही सरकार बनाती है। यह सवर्णों के खिलाफ एक षड्यंत्र है।

इन लोगों ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि आरक्षण को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए। अगर आरक्षण देना ही है तो आर्थिक आधार पर दे दिया जाए। इससे किसी भी समाज को आपत्ति नहीं होगी। संविधान के हिसाब से जब से प्रथम नागरिक यानी महामहिम राष्ट्रपति जो खुद एससी जाति से आते हैं, तो देश को अब आरक्षण की जरूरत नहीं है। ल्हाजा, राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ जातीय आरक्षण का पुरजोर तरीके से विरोध करता है। या तो आरक्षण पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए, या फिर आरक्षण आर्थिक आधार के तौर पर दिया जाए।

Published on:
09 Dec 2019 05:45 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा