गाजियाबाद. थाना कवि नगर इलाके की लोहा मंडी में सोमवार की सुबह अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई, जब लोगों को वहां पर रखे भूसे के ढेर में आग लगने की सूचना मिली। हालांकि, आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई और समय रहते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग को काबू में किया। दमकल विभाग की मुस्तैदी की वजह से आसपास की फैक्ट्रियां आग की लपेटे में आने से बच गई।