मुजफ्फरनगर

भाजपा विधायक के खिलाफ ब्राह्मणों का ऐसा फूटा आक्रोश, वीडियो देखकर सन्न रह जाएंगे भाजपाई

भाजपा से की विधायक सैनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग सभी दलों के ब्राह्मण नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन भाजपा पर लगाया विवादित बयान देने वालों को संरक्षण देने का आरोप

less than 1 minute read
brahman.png

मुजफ्फरनगर. देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर भाजपा विधायक विक्रम सिह सैनी द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज ब्राहमण समाज के नेताओं ने सोमवार को गैर भाजपाई राजनीतिक दलों के लोगों को साथ लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरने-प्रदर्शन में शामिल लोगों ने देश के महापुरुषों को लेकर किए जाने वाली बयानबाजी को ओछी मानसिकता का परिचय बताया। इन लोगों ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू हो या फिर चौ. चरण सिंह या अटल बिहारी वाजपेयी जैसी तमाम शख्शियतों ने देश के निर्माण में अपना योगदान दिया है। ऐसे में भाजपा विधायक द्वारा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग बेहद गंभीर बात है। उन्होंने भाजपा से ऐसे विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

ब्राह्मण समाज से जुड़े कई संगठनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा व राजकिशोर पीनना के संचालन में आयोजित धरने पर भाकियू समर्थकों की मौजूदगी में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर तमाम वक्ताओं ने भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी को राजनीति के स्तर में आई गिरावट का प्रतीक बताते हुए कहा कि उक्त विधायक पहले भी इस तरह की टिप्पणियां करते रहे हैं। भाजपा का नेतृत्व खामोशी से इन्हें बर्दाश्त कर रहा है। वक्ताओं का कहना था कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी और आज भारत जिस स्थिति में है, उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने ऐसे जन प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपनी मांग को लेकर एक ज्ञापन भी दिया।

Published on:
30 Sept 2019 08:04 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश