4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में दो जातियों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और गोलियां, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

भावनपुर में जाट-दलित समाज आए आने-सामने खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल कुलीपुर और मानपुर गांव के बीच हुआ संघर्ष दोनों ओर से थाने में दी एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 30 Sep 2019, 3:09 PM IST

danga.png

मेरठ. छोटी-छोटी बातों पर हिंसा के लिए बदनाम मेरठ के कुलीपुर और मानपुर गांव में एक बार फिर से जातीय संघर्ष हो गया। इस दौरान जाट और दलित पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे और गोलियां चली। सुबह के समय हुए खूनी संघर्ष से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला दो गांव के बीच होने के कारण दोनों गांव के सभी लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते स्थिति काफी विस्फोटक हो गई। दलितों और जाटों के बीच खूनी संघर्ष का समाचार जंगल में आग की तरह फैला। जिससे दोनों ही पक्ष के लोग मौकी की ओर लाठी-डंडे लेकर रवाना होने लगे। भारी संख्या में कई थानों का फोर्स पहुंचने से लोगों को घटनास्थल जाने से रोक दिया गया। बमुश्किल अधिकारियों ने स्थिति को काबू किया।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ के बाद अब माता के इस मंदिर में आया जलप्रलय, फंसे लोगों की वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

भावनपुर थानाक्षेत्र के कुलीपुर गांव में जाट व मानपुर गांव के अनुसूचित जाति के युवकों में किसी बात को लेकर हो गई। बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के खिलाड़ी लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। कुलीपुर गांव के जाट पक्ष से सतीश कुमार पुत्र रामचंद ने मामले में थाने में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि वह नवरात्र के दौरान पूजा सामग्री लेने के लिए गांव के ही शुभम व चंचल के साथ बाइक से पास की दुकान जा रहे थे। इसी दौरान वहां से लौटते समय मानपुर गांव के कुछ युवकों ने उनसे गाली-गलौज व मारपीट कर दी। पीड़ित युवकों ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी तो वे आरोपियों के घर शिकायत के लिए पहुंचे। जहां आरोपियों ने सतीश कुमार पर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। इसके अलावा ईंट-पत्थरों से भी हमला करते हुए सड़क पर आ गए। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव किया तो उन पर भी हमला कर दिया। पीड़ित किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे और पुलिस को सूचित किया। इसकी जानकारी जब कुलीपुर गांव के जाटो को लगी तो वे लाठी-डंडे और तमंचे से लैस होकर मानपुर गांव की ओर चल दिए। मानपुर गांव के पास ही दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान कई राउंड गोलियां चली। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें: एक साथ जमा हुए सैकड़ों मौलाना और हिन्दू-मुस्लिम संबंधों पर दिया बड़ा बयान

पीड़ित पक्ष ने ओमपाल पुत्र खचेड़ू, अनुज पुत्र ओमपाल, विकास पुत्र विजेंदर, आकाश पुत्र विजेंदर, अर्जुन पुत्र विनोद व ललित के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसपी देहात अविनाश पांडे खुद मौके पर कैंप किए हुए हैं। थाना पुलिस के अलावा पीएसी को भी मौके पर बुला लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश